फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maa Sharda was worshiped on Vasant Panchami

Vasant Panchami: वसंत का छाया उल्लास, होलिका रख किया पूजन, मां शारदे की हुई पूजा-अर्चना

Wed, 14 Feb 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:20 PM IST
सार

वसंत पंचमी पर मंदिरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। स्कूलों में भी बड़ी संख्या में बच्चे पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे। मां सरस्वती का पूजन करने के बाद विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।वसंत पंचमी पर होली भी रखना शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Maa Sharda was worshiped on Vasant Panchami
सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव हवन करते शिक्षक - फोटो : स्वयं

विस्तार

वसंत पंचमी पर 14 फरवरी को पूरा शहर वासंतिक चोले में रंग गया। विद्यालयों में बच्चों ने मां शारदे का पूजन किया तो शहर भर में मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पीले पुष्प, पीला प्रसाद अर्पित किया। वसंत पंचमी से ब्रज में होली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इसलिए शहर के विभिन्न स्थानों पर होलिका भी रखी गई। शहर से कई भक्त वृंदावन पहुंचे और बांके बिहारी को गुलाल अर्पित किया। 

विज्ञापन

होली रखना शुरू
स्कूलों में भी बड़ी संख्या में बच्चे पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे। मां सरस्वती का पूजन करने के बाद विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। घरों में भी छोटे बच्चों को कलम और दवात का पूजन कराया गया। पावन दिन पर अक्षर ज्ञान की शुरुआत की गई। इसके अलावा, शहर में कई जगहों पर होलिका रखकर पूजन-अर्चन किया गया।  
विज्ञापन


डीएस कॉलेज के संस्कृत विभाग ने वसंत पंचमी उत्सव मनाया। हवन-यज्ञ प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने किया।  संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक बड़ा त्योहार है। इसमें माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस अवसर पर प्रो. हरीश शर्मा, प्रो. वेदवती राठी, प्रो. मंजू गिरी, प्रो. अंजुल सिंह, प्रो. अवनीश सिंह, प्रो. जेपी सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती शिशु बालिका विद्या मन्दिर में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। यहाँ हवन और पट्टीका का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यहाँ मुख्य अतिथि करण मित्तल, मोहित मित्तल, नीलमा जोशी,  गिनीशा वार्ष्णेय आदि रहे। सभी छात्राओं ने हवन में आहुति दीं। इस मौके पर उपहार भी वितरित किए गए। प्रधानाचार्या  रुचि वार्ष्णेय, रश्मि गुप्ता, राजवीर, हेमलता, अनीता, अंजलि, चित्रा, माधवी आदि मौजूद रहे।

लायंस क्लब अलीगढ़ सिटी ने वसंत पंचमी पर रोडवेज बस स्टैंड पर खिचड़ी बांटी। करीब 500 लोगों को खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, बीके गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन नीलकमल वार्ष्णेय, मंडलीय कोषाध्यक्ष सीए आलोक कुमार, जोन चेयरपर्सन अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।

मां शारदे तुम्हें आना होगा , वीणा मधुर बजाना होगा 

अचल ताल स्थित बजरंग मार्केट में बसंत पंचमी के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा माँ शारदे की पाषाण प्रतिमा का पूजन विधि विधान से कर बसंत पंचमी को उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया की यहाँ मां शारदे की सबसे बड़ी पाषाण प्रतिमा उपस्थित है, और प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन यहां पर मां शारदे के भक्त उत्साह के साथ पूजा एवं अर्चना करने आते हैं। कार्यक्रम को आकाशवाणी गायक पंडित हरिशंकर शर्मा ने वैदिक रीति से कराया। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर उमा वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, ममता गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, दीपिका आधुनिक, अंजना वार्ष्णेय आदि ने भजनों के माध्यम से प्रस्तुति दीं।

खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वसंत पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक डा राजीव अग्रवाल व स्मिता अग्रवाल ने किया। शिक्षक सुभाष शर्मा ने हकीकत राय के बलिदान दिवस पर उनके जीवन के प्रसंगों को सुनाकर बच्चों में अपने धर्म के प्रति बलिदान होने के भाव विकसित किए। जिसके बाद हवन में समस्त शिक्षकों व छात्रों ने आहुति दीं। यहाँ विनोद  शर्मा, अतुल शर्मा, विशन शर्मा, मदन मोहन, दिनेश पाल सिंह, दीक्षा सारस्वत, प्राची, मीनाक्षी, रेखा शर्मा,  इन्दू वार्ष्णेय, शिखा गुप्ता, रितु सिंह, नीलम भारद्वाज अंजू वार्ष्णेय , शशि बाला आदि रहे।
 
भारत विकास परिषद शिवम शाखा ने बसंत पंचमी का त्योहार मथुरा रोड स्थित कृष्णधाम तारा देवी पब्लिक स्कूल पर बच्चों के साथ मनाया। यहाँ 80 बच्चों को भरपूर नाश्ता एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया।संयोजिका कल्पना वार्ष्णेय, संरक्षिका लाजेश सर्राफ, अध्यक्ष शिव शंकर, यतेंद्र कुमार, सीमा वार्ष्णेय, हरिशंकर वार्ष्णेय, कृष्णकुमार नवमान, अशोक कुमार पूर्ति, सर्राफ, आदि उपस्थित रहे। रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में बंसत पंचमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहाँ स्वर साधना संस्था द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गयीं। यहाँ शुभारंभ डा चितरंजन सिंह, सुनीता सिंह आदि ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गायक अनिल वर्मा ने गुरू वंदना प्रस्तुत की।यहाँ शालिनी, आरशी, पूनम, हरप्रीत कौर, रेखा, वंदना, डौली, नौमान सिद्दिकी, रवि कुमार, अरविन्द, विशाल अग्रवाल, मोहित भारद्वाज, अंकित आदि रहे।

नगला मसानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर माँ सरस्वती की स्तुति कर विद्या आरंभ संस्कार आयोजित किया गया। यहाँ हवन पंडित रामबाबू शास्त्री द्वारा वैदिक पद्धति से संपन्न कराया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारीयों और अध्यापिकाओं ने हवन में आहुति प्रदान की। व्यवस्थापक नवीन गुप्ता ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। यहाँ प्राचार्या साधना वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी राहुल नवरतन, पारस गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल दाल वाले, ललितेश, यश वाला, इन्द्रवती, रुचि आदि मौजूद रहे। 

ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण सभा द्वारा हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। यहाँ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा के जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार भट्ट ने बसंत पंचमी के त्योहार के बारे में जानकारी प्रेषित की।उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक रूप में बसंत पंचमी को शुभ कार्य के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। हवन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। यहाँ महामंत्री राजेश कुमार भट्ट, राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, गिरीश शर्मा, विष्णु शर्मा, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed