{"_id":"6182d07b68b6c173f41c2403","slug":"lucknow-won-the-sir-syed-gold-cup-city-office-news-ali2773956103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सुपर ओवर में लखनऊ ने मेरठ को हराकर जीता सर सैयद गोल्ड कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सुपर ओवर में लखनऊ ने मेरठ को हराकर जीता सर सैयद गोल्ड कप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर सैयद गोल्ड कप (अंडर-19) का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। स्कोर बराबरी पर रहने से मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने मेरठ को हराकर सर सैयद गोल्ड कप जीत लिया।
बुधवार को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसए) के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर लखनऊ व मेरठ के बीच फाइनल खेला गया। पहले खेलते हुए मेरठ ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान सत्यम ने 67 रन व मानव ने 32 रन की पारी खेली।
लखनऊ के आसिफ अली ने तीन, प्रिंस मौर्य व यासिर ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लखनऊ के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। पहला विकेट 36 रन के योग पर गिरा। आयुष पांडेय (48 रन) व अजीत वर्मा (60 रन) ने पारी को बखूबी संभाला। दूसरा विकेट 116 रन पर गिरा। लखनऊ की टीम जीत की राह पर थी, लेकिन मेरठ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी से मैच में वापसी की। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए। पूरी टीम 39.1 ओवर में 190 पर सिमट गई। निर्देश व रितुराज ने तीन-तीन व सत्यम ने दो विकेट चटकाए। इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। मेरठ ने एक ओवर में एक विकेट पर 15 रन बनाए। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने चार गेंद पर 18 रन बनाकर सर सैयद गोल्ड कप जीत लिया। प्रियांशु पांडेय ने चार गेंद पर दो छक्के व एक चौके की मदद से 18 रन बनाए। मैन ऑफ मैच व टूर्नामेंट मेरठ के सत्यम रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सत्यम मेरठ, गेंदबाज आसिफ अली लखनऊ, क्षेत्ररक्षक शौर्य सिंह लखनऊ रहे। विजेता टीम को कप पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, अब्दुल वहाब, फैसल शेरवानी, अर्जुन सिंह फकीरा, मसूद अमीनी ने दिया।