फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lover had the wife murdered at the hands of the husband

Aligarh News: प्रेमी ने पति के हाथों कराई थी पत्नी की हत्या, दोनों किए गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:35 PM IST
सार

बेगमबाग निवासी आरती अपनी सहेली के घर थी। तभी वहां उसका पति नितिन मित्तल आया और बच्चों की मौजूदगी में उसकी हत्या कर भाग गया। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि इन दोनों ने लव मैरिज की थी। युवती के परिवार ने उसका बहिष्कार कर दिया था।

विज्ञापन
lover had the wife murdered at the hands of the husband
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र में आरती की हत्या उसके प्रेमी के उकसाने पर पति ने की थी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने पति व महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि महिला के अपने पति के दोस्त से प्रेम संबंध हो गए थे और वह उसके गृहस्थ जीवन में खलल डालने लगी थी। इसी से आजिज होकर प्रेमी ने महिला के पति को उकसाकर इस कांड को अंजाम दिया और उसे हथियार भी मुहैया कराया।

विज्ञापन


ये घटना 16 अगस्त की है। जब बेगमबाग निवासी आरती अपनी सहेली के घर थी। तभी वहां उसका पति नितिन मित्तल आया और बच्चों की मौजूदगी में उसकी हत्या कर भाग गया। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि इन दोनों ने लव मैरिज की थी। युवती के परिवार ने उसका बहिष्कार कर दिया था। बावजूद इसके लव मैरिज से अलग उसके नितिन के दोस्त राज भारती से संबंध हो गए। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि आरोपी पति ने दोस्त राजभारती की बातों में आकर पत्नी की हत्या की है। 
विज्ञापन


पहले आरती व राजभारती में प्रेम संबंध हुए। बाद में आरती राज भारती को ब्लैकमेल करने लगी। उसके गृहस्थ जीवन पर असर डालने लगी। बस इसी डर से उसने आरती के पति नितिन को आरती के बारे में मनगढंत बातें बताई। यहां तक कहा कि उसके कई लोगों से अफेयर हैं। उसे इतना भडक़ाया कि वह पत्नी की हत्या को तैयार हो गया और उसे हथियार मुहैया कराया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने यह बात स्वीकारी है। उसी आधार पर बेगमबाग के ही राज भारती को भी नितिन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती हत्याकांड में पति के अलावा उसके दोस्त राज भारती का नाम भी सामने आया है। इसी आधार पर दोनों को जेल भेजा गया है। आरती व राज के संबंध हो गए थे। जिसे लेकर आरती उसके गृहस्थ जीवन में असर डालने लगी थी। बस इसी से परेशान होकर राज ने नितिन ने उसकी हत्या कराई और हथियार मुहैया कराया।-मृगांक पाठक, एसपी सिटी


हुआ था विवाद, थाने तक देनी थी शिकायत 
ये भी उजागर हुआ है कि प्रेम संबंधों के बीच आरती व राज भारती के बीच विवाद इस कदर हो गया था कि आरती राज के खिलाफ पुलिस से शिकायत देने का मन बना चुकी थी। इसी पर उसे लगा था कि अगर उसने शिकायत कर दी तो कहीं झमेले में न फंस जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed