{"_id":"602c1bd38ebc3ee95e763ff6","slug":"lover-committed-suicide-city-office-news-ali256437752","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम में सफल नहीं होने पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौके पर मौत, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम में सफल नहीं होने पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौके पर मौत, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 17 Feb 2021 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में युवती ने खाया जहर।
- फोटो : अमर उजाला
थाना के ग्राम रजावल में प्रेम प्रसंग में सफल न होने पर युवक व युवती ने सोमवार दोपहर को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने उपचार के दौरान सोमवार-मंगलवार की रात जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, अनिकेश पुत्र लखन सिंह (25) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसको गांव की ही दूसरी जाति की गीता पुत्री विजयपाल जाटव (21) से प्रेम हो गया। घर वालों को पता चला तो उन्होंने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं लेकिन दोनों का मिलना जारी रहा। दोनों ने शादी का प्रस्ताव घर वालों के सामने रखा, जिस पर घरवाले रजामंद नहीं हुए। क्षुब्ध होकर दोनों ने सोमवार को मिलना तय किया।
सोमवार सुबह आठ बजे दोनों गांव के सरसों के खेत में पहुंच गए। यहीं पर पहले युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, उसकी हालत बिगड़ती देख युवक घबरा गया। काफी देर तक वह वहां बैठा रहा। शाम करीब चार बजे युवती की मौत हो जाने पर युवक ने खेत के दूसरे छोर पर जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया तथा घरवालों को फोन पर सूचना दी कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है।
विज्ञापन
इस पर घबराए परिवार वाले ढूंढते हुए उस जगह तक पहुंचे तथा आनन-फानन में उसे शाम सात बजे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, उसका शव उसी खेत में पड़ा है। युवक के परिवार वालों के साथ में गए अन्य व्यक्ति ने यह सुनकर रात्रि करीब आठ बजे घटना के संबंध में युवती के परिवार वालों को बताया। इस पर युवती के परिवार वाले तलाश करते हुए उस खेत तक पहुंच गए। रात्रि करीब 11 बजे युवती का शव खेत के मध्य में पड़ा मिला।
युवती का शव देख परिवार वालों की चीख निकल गई। घटना के संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक ने सोमवार-मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार, अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली थी।
युवक इंटर पास व युवती हाईस्कूल पास थी
जानकारी के अनुसार, युवक व युवती के घर में के बीच करीब ढाई सौ मीटर से अधिक का फासला है, न ही दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े और न ही घर परिवार के लोगों का खास आना जाना था, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग कैसे शुरू हुआ, इस बात को लेकर लोग अनजान हैं। युवक इंटर पास व युवती हाईस्कूल पास थी। युवक कभी कभी प्राइवेट नौकरी पर चला जाता था, दो चार महीने बाद लौट आता था। युवती तीन भाइयों के बीच अकेली व छोटी थी।
युवक सूचना नहीं देता तो जल्द नहीं मिलते दोनों के शव
जिस तरीके से दोनों ने सरसों के खेत में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। उससे लोग अंदाजा लगा रहे थे कि अगर दोनों ने साथ में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया होता तो दो चार दिन तक उनका पता नहीं चलता। अगर युवक घरवालों को खुद के विषाक्त पदार्थ के सेवन व उपचार के दौरान युवती के संबंध में नहीं बताता तो युवक के मौत के बाद युवती भी कई दिनों तक अबूझ पहेली बनी रहती। दोनों के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा था गांव के लोग स्तब्ध थे। गांव के लोग युवक को मिलनसार बता रहे थे।
पुलिस को देरी से दी सूचना
जब युवक युवती दोनों घर से सुबह निकल गए, दोपहर तक भी परिवार के लोगों ने पुलिस से सम्पर्क नहीं किया। जब युवक ने अपने विषाक्त पदार्थ सेवन के बारे में अपने घरवालों को बताया तो परिवार के लोग उसे उपचार को अलीगढ ले गए लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी, यहां तक कि जब युवती के संबंध में उसके परिवार को अलीगढ से सूचना मिली तब भी युवती के परिवार ने युवती को स्वंय ढूंढना शुरू कर दिया, उसके संबंध में सूचना पुलिस को जब दी गई जब उसका शव खेत में पडा मिला।

अनिकेश का फाइल फोटो। - फोटो : GONDA