फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Looted ten lakh rupees from a shoe trader at gunpoint in Hathras

Hathras News: जूता कारोबारी से तमंचे के बल पर करीब दस लाख रूपए लूटे, वैगन आर सवार लुटेरे फरार

Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
सार

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर वैगन आर गाड़ी में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक जूता कारोबारी से करीब दस लाख रूपए लूट लिए। कारोबार और उसके साथी ने  वैगन आर में लिफ्ट ली थी। 

विज्ञापन
Looted ten lakh rupees from a shoe trader at gunpoint in Hathras
जूता काराेबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर वैगन आर गाड़ी में सवार चार अज्ञात बदमाशों के द्वारा कासगंज से तगादा कर आ रहे एक जूता कारोबारी व उसके साथी से करीब दस लाख रूपए लूट लिए। कारोबार और उसके साथी ने  वैगन आर में लिफ्ट ली थी। तमंचे के बल पर लूटेरे रूपए छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन


कारोबारी ने लूट की घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। लूट की घटना होने से कोतवाली पुलिस में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। 
विज्ञापन


शिवशंकर गुप्ता पुत्र राजनलाल गुप्ता निवासी भूरापीर हाथरस जूता चप्पल के कारोबार करते हैं। शिवशंकर गुप्ता के यहां से दूर दराज के व्यापारियों के यहां पर माल जाता है। गुरूवार को शिवशंकर गुप्ता अपने किसी अन्य साथी के साथ कासगंज शहर से तगादा कर उगाही कर व्यापारियों से करीब दस लाख रूपए एकत्रित कर लेकर हाथरस के लिए सिकंदराराऊ चौराहे से एक बैंगनार कार में ड्राइवर व एक आगे की सीट पर बैठे हुए व्यक्ति से लिफ्ट लेकर हाथरस के लिए सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवशंकर गुप्ता व उनके साथी के बैठ जाने के बाद दो लोग सिकंदराराऊ से आगे से बैठ गए।  वैगन आर  कार सवार लुटेरों ने तमंचा के बल पर करीब दस लाख रूपए छीनकर हसायन कोतवाली क्षेत्र के निकट नगला केसिया मोड पर दोनों को छोड़कर फरार हो गए। 


लूट की घटना के बाद पीड़ित व्यापारी अपने साथी के साथ एक ढावे पर पहुंचा और अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को भी अवगत कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों का सुराग नही लगा पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed