{"_id":"602c262b8ebc3ee9365bf7bc","slug":"loot-from-farmer-s-family-city-office-news-ali2564404153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधा में किसान के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधा में किसान के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा थाना क्षेत्र के गांव नहरा में किसान के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। विरोध पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने लूटे गए आठ मवेशियों में से सात बरामद कर लिए हैं।
गांव नहरा निवासी किसान धर्मवीर शर्मा अपने भतीजे भूरा, अनिल और भाभी विमलेश देवी के साथ खेत पर कोठरी बनाकर रहते हैं। वह पशुपालन और खेती का काम करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार रात को उनका भतीजा पास के मंदिर पर सोया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य कोठरी में थे। तभी चार हथियारबंद बदमाश आए और कहा कि हम पुलिस वाले हैं। यहां रिवाल्वर होने की सूचना पर तलाशी लेने आए हैं।
इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। कुंडल, 700 रुपये, टॉर्च, मोबाइल आदि लूट लिए। शोरगुल पर जब उनका भतीजा मंदिर से घटनास्थल की तरफ आया तो उसे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोठरी में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश आठ मवेशी खोल ले गए।
विज्ञापन
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद किसी तरह कोठरी का दरवाजा तोड़कर शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पशुओं के पैर के निशान हाईवे तक देखें, इसके बाद ग्रामीण हाईवे पर इकट्ठा हो गए। पुलिस के मुताबिक, छानबीन के दौरान जंगल में चार लोगों को पशुओं को ले जाते देखा गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बदमाश पशुओं को छोड़कर भाग गए। ये वही मवेशी थे, जो गांव नहरा से लूटे गए थे। सात मवेशियों को पुलिस के परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
यह घटना न डकैती की है और न लूट की। जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है वह चोरी का मामला है। इसी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है। इलाके में मवेशियों को चुराने वाले सक्रिय हैं । पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- कर्मवीर सिंह, सीओ गभाना