फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loot at Rukhala

रुखाला में किसान के घर डकैती

Sun, 03 Jan 2016 01:58 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Loot at Rukhala
छर्रा। थानाक्षेत्र के गांव रुखाला में एक किसान के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार देर रात धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया और लाखों के जेवरात और नगदी लूट ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र परसादी लाल पेशे से किसान हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात परिवरीजन सो रहे थे। रात करीब एक बजे पड़ोस की छत से 10-11 बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे, पत्नी राधा, पुत्र, पुत्रवधू और बच्चों को बंधक ना लिया। इसके बाद परिवारी जनों से ही अलमारी में रखे जेवरात और नगदी निकलवाई।
विज्ञापन


बदमाश सोने की चार चूड़ियां, दो चांदी की कंधौनी, दो जोड़ी पायजेब व 70 हजार रुपये नगदी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोरगुल मचाने पर गांव के अन्य लोग एकत्रित हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। इधर थाना प्रभारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दो अन्य घटनाओं में इसी गांव के राम किशोर पुत्र डौजीराम के खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर से चोर तेल निकाल ले गए। मलखान सिंह पुत्र कलियान सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर चोर मोटर खोल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed