फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Longest and Shortest Ramadan Roza

Ramadan 2025: 13 घंटे 53 मिनट का होगा सबसे लंबा रोजा, सबसे छोटा होगा 10 घंटे 59 मिनट का

Fri, 28 Feb 2025 11:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

इस बार 29वां रोजा 13 घंटे 50 मिनट और 30वां रोजा 13 घंटे 53 मिनट का होगा।

विज्ञापन
Longest and Shortest Ramadan Roza
रमजान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रमजान महीने का चांद 1 मार्च को दिखने की उम्मीद है। अगर चांद दिख गया तो पहला रोजा 2 मार्च को होगा। इस बार सबसे लंबा रोजा 13 घंटे 53 मिनट का होगा, जबकि सबसे छोटा रोजा 10 घंटे 59 मिनट का होगा। 

विज्ञापन

रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इस बार 29वां रोजा 13 घंटे 50 मिनट और 30वां रोजा 13 घंटे 53 मिनट का होगा। रमजान में एएमयू में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बिना विराम के पठन-पाठन होगा। जुमे के दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पठन-पाठन होगा।
विज्ञापन


आमदनी का ढाई फीसदी दें जकात 
एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के मुफ्ती डॉ.जाहिद अली खान ने बताया कि इस्लाम में जकात का बड़ा महत्व है। यह इस्लाम का पांचवां स्तंभ भी है। हर साहिब-ए-निसाब (हैसियतमंद) को सालभर की आमदनी का 2.5 फीसदी हिस्सा जरूरतमंद या गरीब को देना होता है। मुसलमान पूरे साल अपनी आमदनी का हिसाब-किताब कर जकात निकालता है। ज्वेलरी का भी जकात निकाला जाता है। इसकी कीमत का 2.5 फीसदी रुपये जकात में देना होता है। उन्होंने कहा कि फितरा में एक किलो 661 ग्राम गेहूं होता है, जिसे गरीब और जरूरतमंद को देेना होता है। बेहतर हो कि इतने वजन के आटे की कीमत उसे दे दें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed