फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   LokDal Kisan Samman Rally

किसान सम्मान रैली: पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह स्मृति में किसानों ने दिखाई ताकत, लोकदल अध्यक्ष बोले यह

Wed, 10 Jan 2024 08:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 08:51 PM IST
सार

चौ. राजेंद्र सिंह की 97वीं जयंती पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में खैर विधानसभा क्षेत्र से किसान सम्मान रैली निकली, जो अलीगढ़ स्थित सम्राट लॉज में जनसभा में बदल गई। जनसभा में सुनील सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
LokDal Kisan Samman Rally
किसान सम्मान रैली में लोक दल अध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकदल के राष्ट्रीय चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने पिता पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की स्मृति में किसान सम्मान रैली निकाली।

विज्ञापन

विज्ञापन


10 जनवरी को चौ. राजेंद्र सिंह की 97वीं जयंती पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में खैर विधानसभा क्षेत्र से किसान सम्मान रैली निकली, जो अलीगढ़ स्थित सम्राट लॉज में जनसभा में बदल गई। जनसभा में सुनील सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। धर्म-जाति के नाम पर नफरत की आंधी के बीच लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था और महामारी के खतरे बढ़ रहे हैं। इस मुश्किल दौर में छोटी-छोटी उम्मीदें, उपलब्धियों को सहेजने के लिए बेहतर भविष्य की खातिर लोकदल की किसान सम्मान रैली में हजारों किसान ट्रैक्टर आदि वाहनों संग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान रैली

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर विभिन्न मुद्दों पर लड़ाई लड़नी होगी। किसान अपने अधिकार के लिए आजाद भारत में सड़कों पर संघर्ष कब तक करता रहेगा? किसान संघर्ष के साथ कलम और वोट की ताकत से अपने अधिकार लेकर और अपनी आने वाली पीढि़यों को भविष्य संवारेगा। किसान जब तक संगठित होकर कोई काम नहीं करेगा, तब तक उनकी मेहनत का फल कोई और ही खाता रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब देश की संसद में किसानों का बेटा बैठेगा। वर्ष-2024 लोकसभा चुनाव में संसद तक पहुंचने में कामयाब होंगे। संचालन योगेश शर्मा ने किया। अध्यक्षता उदयवीर सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, जयराम पांडेय, अखिलेश सिंह मुन्ना, अखिलेश सिंह, संदीप तोमर, रविंद्र पाली आदि मौजूद रहे।

ये उठीं मांगें

  • फल, सब्जियां, अनाज, दूध आदि उपलब्ध कराने वाले किसानों को उपज मूल्य नहीं मिल रहा है।
  • सभी कृषि उपज पर वस्तु एवं सेवा कर समाप्त किया जाए।
  • कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाकर तत्काल लागू किया जाए।
  • किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि बढ़ाई जाए।
  • देश की आयात और निर्यात नीति आम जन के हित में होनी चाहिए, किसानों को लाभ प्राप्त हो।
  • देश के किसानों के ट्रैक्टर को 15 साल वाली नीति से बाहर रखा जाए।
  • खाद की बोरियों मे 50 किलो से कम खाद किसानों के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में लाया जाए।
  • किसानों से जुड़ी उपरोक्त मांगों, समस्याओं को किसानों के बीच खुले मंच से साझा किया।

ये रहे मौजूद
किसान सम्मान रैली में राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, शिशुपाल यादव, रक्षपाल सिंह, जयराम पान्डेय, अखिलेश सिंह मुन्ना, राष्ट्रीय सचिव योगेश शर्मा समाज सेवी, अखिलेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, संदीप तोमर युवा प्रदेश अध्यक्ष, रविंद्र पाली स. जि. पं.मास्टर उदवीर सिंह, अमित उपाध्याय, चौधरी उज्जवल, मुनेश बघेल, कालीचरण गोमत, बनवारी लाल प्रधान, पंकज चौधरी, डा. सुधीर चौधरी, विष्णु सिंह, बालकिशन, संजू उपाध्याय, योगेंद्र बघेल , राहुल, मंगल सिंह नेताजी, सौरभ शर्मा, मोहित चौधरी, राजपाल चौधरी, सुभाष बघेल, उमेश कुमार  , सत्यवीर सिंह सत्तू रामबाबू तोमर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed