{"_id":"5cae0211bdec2213ec6234eb","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-will-win-more-seats-this-time-in-up-says-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले- जनता चाहती है फिर से केंद्र में बने भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले- जनता चाहती है फिर से केंद्र में बने भाजपा की सरकार
Wed, 10 Apr 2019 08:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है और वह पूरा आशीर्वाद देने का मन बना चुकी हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में 73 की जगह 74 सीटें प्राप्त होंगी 72 नहीं।
विज्ञापन
यह बातें यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के यूपी प्रभारी जेपी नड्डा ने कहीं। उन्होंने कहा कि हाथरस लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी, संयोजक और विधायकों के साथ चुनावी की समीक्षा बैठक की गई है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। चुनाव की रणनीति के लिए हर एक बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस लोकसभा क्षेत्र में तो हम लोगों का आशीर्वाद से विजय हासिल करेंगे ही, लेकिन सारे प्रदेश में भी उत्साह का माहौल दिख रहा है। पहले चरण से ही भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। जनता चाहती है कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बने और नरेंद्र मोदी फिर पीएम बनें।
विज्ञापन