{"_id":"5ce1a5b6bdec22075a3bda64","slug":"lok-sabha-election-2019-kumar-vishwas-comment-on-delhi-cm-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार विश्वास ने राजा दुष्यंत का हवाला देकर केजरीवाल सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमार विश्वास ने राजा दुष्यंत का हवाला देकर केजरीवाल सरकार पर कसा तंज
Mon, 20 May 2019 12:21 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवि कुमार विश्वास ने रविवार को यहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसा। कहा कि हजारों साल पहले महाप्रतापी राजा दुष्यंत अपनी प्रजा से मिलने के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे। मगर, आज की लोकतांत्रिक सरकार में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। मैंने खुद छोटी सरकार (आम आदमी पार्टी) की अनदेखी को भोगा है। रविवार को वह मंगलायतन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के दौर में चमचों से मिले बगैर विधायक से मिलना संभव नहीं है। इस दीक्षांत समारोह में डॉ. कुमार को डी-लिट की उपाधि भी दी गई। उन्होंने डिग्री धारक विद्यार्थियों से कहा कि देश के सामने तमाम चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का उन्हें सामना करना होगा। कहा, आज से तुम्हारा नया जीवन शुरू होता है। मन में अगर अकिंचन का भाव है, तो उसे निकाल देना, क्योंकि सारा आकाश तुम्हारा है।
विज्ञापन
सभी को लगाना चाहिए ध्यान
मोदी के ध्यान के सवाल पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि सभी को ध्यान लगाना चाहिए। ध्यान से मन एकाग्रचित्त होता है। मन शांत रहता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। राजनीति के सवाल से वह बचते रहे। कहा, अंतिम चरण का चुनाव भी हो गया है। 23 मई को परिणाम भी आ जाएगा। दरअसल, मैं एक दीक्षांत समारोह में आया हूं, जो शिक्षा का मंदिर है। इसलिए मुझे राजनीति पर नहीं बोलना है।
विज्ञापन