फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lockdown 4.0

लॉकडाउन 4.0 : अपना एवं परिवार का रखें ख्याल

Tue, 19 May 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
lockdown 4.0
डॉ मुकेश भारद्वाज। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन 4.0 शुरू हो गया है। 25 मार्च 2020 से घरों में कैद लोगों को अब 31 मई 2020 तक कोई विशेष छूट नहीं मिलने जा रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। वक्त अपना एवं परिवार के जीवन को तकलीफ एवं परेशानियों से बचाने का है। अब आप पर निर्भर है कि इस कीमती समय का उपयोग आप कैसे करते हैं। रो-गाकर किसी तरह समय काटने से बेहतर है कि लॉकडाउन 4.0 के समय का बेहतर इस्तेमाल करें। समझदारी भी इसी में है। शहर के कुछ प्रमुख लोगों को सुझाव....
विज्ञापन

शहर में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत दुखद है। हमे संभलकर रहना होगा। जरूरी न हो तो घर से नहीं निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तो तमाम तरह की सावधानी बरतें। शारीरिक दूरी का पालन करें। मास्क लगाए और बार-बार हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

धनजीत वाडरा, उद्योगपति
शहर की स्थिति गंभीर है। असावधानी खतरनाक साबित हो सकती है। अपना एवं अपने परिवार का ध्यान रखें। प्रधानमंत्री, देश के थिंक टैंक एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देश सोच-विचार कर दिया गया है। उसका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बजाज, उद्योगपति
25 मार्च से घर में हैं। 31 मई तक रहने में कोई दिक्कत नहीं है। खुशी की बात यह है कि अब अधिकतर लोग शारीरिक दूरी, मास्क एवं हाथ धोने के संदेश का मतलब समझ गए हैं और उसका पालन कर रहे हैं। देश का भविष्य नागरिकों के हाथ में है।

- डॉ. जया शर्मा, चिकित्सक
मौजूदा स्थिति को देखते हुए धैर्य के साथ घर में रहना समझदारी है। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। वक्त के महत्व को समझें और घर में ही उसका बेहतर इस्तेमाल करें। पढ़ने, कुछ सीखने, बच्चों को सिखाने व शौक पूरा करने में अपना वक्त व्यक्त व्यतीत कर खुश रहें।
- डॉ. मुकेश भारद्वाज, अध्यक्ष, औटा

विजय बजाज।

विजय बजाज।- फोटो : CITY OFFICE

धनजीत वाड्रा।

धनजीत वाड्रा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed