फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Locals stopped when AMU students trapped in lockdown reached their home

लॉकडाउन में फंसे एएमयू छात्र अपने घर पहुंचे तो मोहल्ले वालों ने रोका

Wed, 06 May 2020 06:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Locals stopped when AMU students trapped in lockdown reached their home
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन के चलते एएमयू के छात्रावासों में फंसे विद्यार्थी जब अपने-अपने घर पहुंचे हैं तो वहां पर उनको कॉलोनी और मोहल्ले वालों ने रोक दिया। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, जिसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के जिलों के प्रशासन से संपर्क कर उनको घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही एएमयू प्रशासन ने अपने दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को उनके राज्यों, शहरों में बसों के माध्यम से भिजवाया है। छात्रों को रवाना करने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी और डॉक्टर द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया था। बसों को भी रवाना करने से पहले सैनिटाइज किया गया था। इसके बाद भी बताया जाता है कि जब ये छात्र दूसरे राज्यों में अपने शहरों में पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने कॉलोनी और मोहल्ले की सीमा में प्रवेश से रोक दिया। उन्हें आशंका थी कि कहीं बाहर से आए इन विद्यार्थियों से कोरोना वायरस संक्रमण न फैल जाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली को दी। उन्होंने पूरी स्थिति से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस को अवगत कराया। इसके बाद रजिस्ट्रार ने वह विद्यार्थी जिनके समक्ष इस तरह की समस्या आ रही थी, उनके शहरों के प्रशासन को संपर्क कर विद्यार्थियों को घर तक पहुंचाया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर व अन्य अधिकारियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed