फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Like the holy Ganga Kalyan - RAJVEER

गंगाजल की तरह पवित्र हैं कल्याण-राजवीर

Wed, 31 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Like the holy Ganga Kalyan - RAJVEER
गंगाजल की तरह पवित्र हैं कल्याण-राजवीर - फोटो : रुपेश
 पूर्व विधायक मुनीश गौड़ पर हमले के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता एवं रियल स्टेट कारोबारी राजेश भारद्वाज द्वारा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं एटा सांसद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया पर फंसाने का आरोप लगाने के बाद जनपद की सियासत गरमाती नजर आ रही है। इसकी आंच लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह समेत पांच पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायकों ने पत्रकार वार्ता कर राजेश भारद्वाज की निंदा की और कल्याण सिंह एवं राजू भैया को गंगा जल की तरह पवित्र बताया। कल्याण सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुकी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमारी ने कल्याण सिंह एवं राजू भैया का बचाव करते हुए राजेश भारद्वाज को आड़े हाथ लिया और कहा कि उन लोगों का कभी ऐसा इतिहास नहीं रहा है।
विज्ञापन

बाबूजी (कल्याण सिंह) के खिलाफ चुनाव लड़ने के बावजूद उन्होंने कभी बुरा नहीं माना और  2007 में अपने हाथ से टिकट दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मथुरा के प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि राजेश भारद्वाज अपने आप को हाई लाइट करने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं। पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष डॉ. राम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मीना कुमारी, विक्रम सिंह हिंडोल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया आदि ने राजेश भारद्वाज को आड़े हाथ लिया। जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में राजेश भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज क्षेत्र भवानी को भी भेज दी गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी एसएसपी से बात हुई थी और उन्होंने कहा भी था कि उनके पास राजेश भारद्वाज के खिलाफ पक्के सबूत हैं। उल्लेखनीय है कि मुनीश गौड़ पर हमले के मामले में गिरफ्तार राजेश भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि कल्याण सिंह एवं राजू भैया के इशारे पर उनकी गिरफ्तारी हुई है। राजेश भारद्वाज कल्याण सिंह की बहू के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं।

कभी राज पैलेस के विरोधी रहे नेता आज बचाव में
अलीगढ़। राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं। इसका जीता-जागता उदाहरण मंगलवार को मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज इन में देखने को मिला। कभी राज पैलेस के घोर विरोधी रहे भाजपा के दिग्गज नेता आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया के बचाव में उतर आए हैं। यह वही नेता हैं जो कल्याण सिंह द्वारा भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने वक्त उनसे दूरी बनाए रखे और जनपद में भाजपा का झंडा थामे रहे। उस समय राज पैलेस और ठाकुर रघुराज सिंह, मीना कुमारी, विक्रम सिंह हिंडोल, डॉ. राम सिंह, उमेश कुमारी आदि आमने-सामने थे। रघुराज सिंह ने कहा भी कि भाजपा का मतलब यहां मौजूद लोग हैं। दो से लेकर तीन दशक से भाजपा की नीति एवं रीति से टस से मस नहीं हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed