फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lights not working for 14 hours in Aligarh district hospital

मलखान सिंह जिला अस्पताल: 14 घंटे बिजली गुल, टार्च की रोशनी में हुआ उपचार, मरीजों ने पेड़ों के नीचे काटी रात

Mon, 09 Sep 2024 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

इमरजेंसी में रात को दो बजे बलवीर सिंह देहली गेट से अपनी मां को पेट के दर्द की शिकायत पर लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने टार्च की रोशनी मेंं उपचार किया।

विज्ञापन
Lights not working for 14 hours in Aligarh district hospital
इमरजेंसी में अंधेरे में मोबाइल की लाइट जलाकर मरीज का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल ने 14 घंटे का भीषण बिजली संकट झेला। 7 सितंबर को गुल हुई बत्ती 8 सितंबर की भोर में आई। वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी में बेहाल रहे। दिन तो किसी तरह कट गया लेकिन रात ने बेचैनी बढ़ा दी। जब रात को भी बिजली नहीं आई तो परेशान मरीज वार्ड से बाहर निकलकर पेड़ों के नीचे आ गए। यहां रात भर मच्छरों से लड़े। क्योंकि इन्वर्टर-जेनरेटर तक जवाब दे गए था लिहाजा इमरजेंसी में टार्च की रोशनी में उपचार किया गया।

विज्ञापन


आधी रात को दूसरे फाल्ट के बाद खड़े हुए कान
विद्युत विभाग के नियम के अनुसार किसी भी विद्युत संयोजन में विद्युत मीटर तक की आपूर्ति पहुंचने का जिम्मा बिजली विभाग का है। उसके बाद बड़े संस्थानों में खुद संस्थान स्तर से कर्मचारी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रखे जाते हैं। ऐसा ही कुछ जिला अस्पताल में है। जिला अस्पताल में 11 हजार केवी का संयोजन है। जिसके लिए अलग से ट्रांसफार्मर व मीटर लगा हुआ है। मीटर के बाद परिसर में जा रही लाइन में शनिवार दोपहर में दो बजे कोई फाल्ट हुआ और परिसर के आधे से अधिक हिस्से की आपूर्ति बंद हो गई। 
विज्ञापन


दिन भर स्टाफ व बिजली विभाग में इसी बात को लेकर खींचतान चलती रही कि हमारे यहां से लाइट जा रही है। आप अंदर देखो।मगर अंदर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रात करीब दो बजे अस्पताल परिसर में ही रखे ट्रांसफार्मर के पास बंदर चिपकने से फाल्ट हुआ। पूरे परिसर की आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद हायतौबा मची। बाहर देखा तो आपूर्ति आ रही है। बस अंदर परिसर में ही बिजली नहीं है। इस पर प्रयास कर अस्पताल के बिजलीकर्मी व विद्युत विभाग के स्टाफ को अनुनय विनय के बाद बुलाकर किसी तरह रविवार सुबह चार बजे तक आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे बिना आपूर्ति हालात

चूंकि दिन में ओपीडी बंद हो गई थी। इसके बाद बिजली गई थी। शाम तक बिजली आने का इंतजार होता रहा। मगर शाम को अंधेरा होने के बाद यहां अंधेरे में ही इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक उपचार होता रहा। इन्वर्टर बैठ गए। जेनरेटर भी काम नहीं करता दिखा। इमरजेंसी में रात को दो बजे बलवीर सिंह देहली गेट से अपनी मां को पेट के दर्द की शिकायत पर लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने टार्च की रोशनी मेंं उपचार किया। इसी तरह वार्डों में भी हालात रहे। जब जेनरेटर जवाब दे गया तो मरीज व तीमारदार भी बाहर आ गए। किसी तरह उन्होंने रात पेड़ों के नीचे काटी।

ये सही है कि दो अलग अलग जगह फाल्ट होने से अस्पताल में आपूर्ति की समस्या हुई थी। मगर हमारे जेनरेटरों की मदद से आपूर्ति दी गई। अब समस्या का समाधान करा दिया गया है। आपूर्ति जारी है।-डा.जगवीर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
मेरा बेटा वार्ड में भरती है। शाम से ही बिजली परेशान कर रही थी। रात दो बजे के बाद तो पूरी तरह बंद हो गई। त़ड़के बहाल हुई है।-प्रदीप निवासी बरौला
मेरी बेटी वार्ड में भरती है। शाम से अस्पताल में बिजली समस्या रही। मध्य रात्रि को तो पूरी तरह बिजली बंद हो गई थी। तड़के शुरू हुई। हम लोग बहुत परेशान रहे।-सुबीना भुजपुरा
मेरा उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यहां रात में बिना बिजली के समय काटना पड़ा है।-अनुज, मरीज निवासी मेहरावल
वार्ड में रात को बिजली न आने से अंधेरा छा गया। सुबह होने पर आपूर्ति बहाल हुई। कैसे रात कटी हम ही जानते हैं।-सनोज, मरीज निवासी मेहरावल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed