फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ligad: Seeking the moon and seeking unbroken good fortune

लीगढ़: चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य

Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ligad: Seeking the moon and seeking unbroken good fortune
धुड़िया बाग में करवाचौथ पर चांद का दीदार करने के बाद पत्नी काजग वार्ष्णेय को पानी पिलाते मयंक। अ? - फोटो : CITY OFFICE
खंड सौभाग्य और मंगलकामना के आशीर्वाद के लिए सुहागिनों ने रविवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत चांद को अर्घ्य देकर पूरा किया। शाम को सोलह शृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। करवाचौथ की कहानी सुनाकर शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना की। इसके बाद चांद का दीदार किया। फिर अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा किया। पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

करवा चौथ का उत्साह रविवार सुबह से ही शुरू हो गया था। हालांकि, महिलाओं का निर्जला व्रत शनिवार-रविवार रात 12 बजे से शुरू हो गया था। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई, बाजारों में सौदर्य सामग्री, वस्त्र, ज्वेलरी, करवा, मिठाई, फल एवं पूजन सामग्री की खरीदारी की। दोपहर में महिलाओं का सबसे ज्यादा वक्त शृंगार में बीता।
विज्ञापन

सुहागिनों में एक दूसरे से सुंदर दिखने की होड़ रही। महिलाएं शाम तक यही चुनाव करती रहीं कि पूजा के लिए साड़ी, लहंगा-चोली में से कौन सा पहनें। कुछ महिलाएं ब्यूटी पार्लर गईं और वहां से दुल्हन की तरह सज-संवर आईं। साथ ही हाथों पर मेहंदी भी रचाई। इसके बाद शाम को महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन के बाद में महिलाओं ने शृंगार का सामान, वस्त्र, मिठाई, फल आदि सामान सास, ननद अथवा अन्य महिलाओं को समर्पित किया। आठ बजे के बाद महिलाओं में चंद्र दर्शन की बेचैनी दिखाई दी। लगभग साढ़े आठ बजे जब चांद दिखा तो महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद महिलाओं ने चांद को अर्घ्य दिया और छलनी से पति के दर्शन किए। पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला।
दंपतियों ने सोशल मीडिया पर साझा की सेल्फी
करवाचौथ पर शहर के विभिन्न दंपतियों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सेल्फी व फोटो साझा कीं। पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाते, चांद देखते, छलनी से पति के दर्शन करते हुए विभिन्न अंदाज में फोटो साझा किए गए।
शहर में हुई आतिशबाजी
- चांद का अर्घ्य देने के बाद शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की गई। लोगों ने अपने परिवार के साथ आतिशबाजी कर त्योहार का जश्न मनाया। बच्चों ने भी फुलझड़ी चलाई।
सरप्राइज गिफ्ट पाकर पत्नियों के चेहरे खिले
- निर्जला व्रत पूरा होने के बाद पतियों ने शाम को अपनी पत्नियों को आकर्षक उपहार दिए, जिसे पाकर पत्नियों के चेहरे खिल उठे। सरप्राइज गिफ्ट में चॉकलेट, रिंग, पर्स, हार जैसी वस्तुएं शामिल थीं।

सरोज ने बेटे गिर्राज को पहनाया हेलमेट
वर्ष 2008 में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में पति की मौत के बाद इस बार करवाचौथ पर सरोज देवी ने अपने बेटे गिर्राज को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि पति की मौत सिर में गंभीर चोट आने से हुई थी। इसीलिए बेटे को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 करवाचौथ पर चांद का दीदार करती प्रेणा और पूनम । अमर उजाला

करवाचौथ पर चांद का दीदार करती प्रेणा और पूनम । अमर उजाला- फोटो : CITY OFFICE

 करवाचौथ पर  पति डॉ विक्रम ज्ञान के साथ चांद का दीदार करती प्रेणा। अमर उजाला

करवाचौथ पर पति डॉ विक्रम ज्ञान के साथ चांद का दीदार करती प्रेणा। अमर उजाला- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed