फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lietutenant Gerenal Zameer uddin shah

पुनर्विचार याचिका दायर करना मुस्लिमों के लिए ठीक नहींः शाह

Mon, 11 Nov 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lietutenant Gerenal Zameer uddin shah
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि ऐसा करना मुसलमानों के लिए नुकसानदेह होगा। मस्जिद के लिए दी जा रही जमीन पर स्कूल या अस्पताल बनना चाहिए क्योंकि अयोध्या में मस्जिदें तो बहुत हैं पर नमाजी नहीं हैं।
पिछले महीने लखनऊ में आयोजित इंडियन मुस्लिम फॉर पीस की बैठक में अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए वक्फ बोर्ड की 2.77 एकड़ जमीन हिंदुओं को उपहार में देने की वकालत कर जनरल शाह चर्चा में आए थे। अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर उनका कहना है कि वह इसका सम्मान करते हैं। उनकी राय में अभी इस मामले को दबा देना चाहिए। पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे तो हंडिया पकती रहेगी और नुकसान मुसलमानाें को होगा। अभी आग बुझा लें और फैसले को स्वीकार करें।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन अलग से देने का आदेश दिया गया है। कुछ लोग जमीन लेने के पक्ष में नहीं हैैं। जनरल शाह का कहना है कि पांच एकड़ जमीन जरूर लेनी चाहिए। वहां स्कूल या अस्पताल भी बना सकते हैं। अयोध्या में मस्जिदें बहुत है लेकिन नमाजी नहीं हैं। अभी इल्म की मस्जिद बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed