फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Letrpad bogus, I will take legal action: lawmaker shot

लेटरपैड फर्जी, करूंगा कानूनी कार्रवाई : छर्रा विधायक

Fri, 03 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 03 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Letrpad bogus, I will take legal action: lawmaker shot
अनूप कौशिक की अखबारों में छपी खबरों की कटिंग दिखाते सपा विद्यायक ठा. राकेश सिंह। - फोटो : Amar Ujala
छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह ने अनूप कौशिक के आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए कहा है कि वह उन पर लगाए गए आरोपों का कानून के जरिये करारा जवाब देंगे। अनूप के खिलाफ शासन से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक ने गुरुवार शाम एसएसपी राजेश पांडेय से मिल कर अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। जल्द ही अनूप कौशिक पर एक और मुकदमा दर्ज होगा। ताजा मामला बुधवार को तब शुरू हुआ जब अनूप कौशिक ने छर्रा विधायक के एक संदिग्ध पत्र का हवाला देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि छर्रा विधायक ने उसको धमकाया है। इस पर पलटवार करते हुए छर्रा विधायक ने गुरुवार को रामघाट रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा। 
विज्ञापन


छर्रा विधायक ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के अनूप कौशिक ने इससे पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हुआ था। अनूप कौशिक पर अब तक लखनऊ, अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद आदि जिलों में 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पहले वह आरटीआई लगा कर लोगों को ब्लैकमैल करता था। इसके बाद फर्जीवाड़ा कर गनर दिलाने का काम किया। इसका खुलासा भी हुआ। पुलिस कस्टडी से फरार हुआ तो उसके साथ ड्यूटी पर तैनात चार सिपाहियों पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके घर की कुर्की भी हुई। वह खुद कई लोगों को धमका चुका है। अब अनावश्यक रूप से उनका फर्जी लेटरपैड बना कर जनता के साथ पुलिस में भ्रम पैदा कर मेरी छवि खराब करना चाहता है। 
जिला पुलिस प्रशासन को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे वह भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि के सम्मान को ठेस न पहुंचा सके। राकेश सिंह ने कहा कि आज तक उन्होंने अनूप कौशिक को देखा तक नहीं है। वह इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई करेंगे। 

अनूप पर अब तक 17 मुकदमे दर्ज 
अनूप कौशिक पर वर्ष 2009 से अब तक कुल 17 मुकदमे दर्ज हुए हैं। उस पर सपा- बसपा दोनों सरकारों के दौरान मुकदमे दर्ज होते रहे हैं। उस पर हजरतगंज कोतवाली लखनऊ में दो, नाका थाना लखनऊ में एक, कवि नगर गाजियाबाद में एक, सिविल लाइन अलीगढ़ में दो, गांधी पार्क अलीगढ़ में दो, क्वार्सी थाना अलीगढ़ में तीन, बन्ना देवी-चंडौस और जवां अलीगढ़ में एक-एक मुकदमा, हाथरस गेट और हाथरस कोतवाली में एक-एक और जसराना थाना फीरोजाबाद में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। 


तीन दिन में आएगी जांच रिपोर्ट : एसएसपी
अनूप कौशिक ने गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात कर धमकी वाला पत्र और एक प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की जांच कराने की बात कही है। जिस पर एसएसपी राजेश पांडेय ने एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को तीन दिन में जांच कर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। इस लेटरपैड की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके बाद किस पक्ष पर कार्रवाई हो, यह तय किया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed