फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Less impact of observance of restrictions on the first day

कोरोना : पहले दिन पाबंदियों के पालन का कम दिखा असर

Fri, 16 Apr 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Less impact of observance of restrictions on the first day
शाम 5 बजे: रेलवे रोड बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए लगाई पाबंदियों के पालन का असर कम दिखा। मुख्य बाजार के दुकानदारों ने जरूर किराना, फल, सब्जी, दूध की दुकानों को बंद कर लिया। मगर, गली, मोहल्लों में किराना दुकानों के संचालकों ने पाबंदियों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

क्वार्सी से लेकर सिविल लाइंस इलाके और पुराने शहर के मोहल्लों में दुकानें खुली रहीं। इधर, रात को भी यही आलम रहा। रात आठ बजे तक बाजार बंद करने के आदेश के बावजूद ऊपरकोट, सासनी गेट और देहली गेट में दुकानों को दुकानदारों ने खोले रखा। पहले दिन की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वह सख्ती के आदेश का पालन कराएं। पुलिस भी इसमें सहभागिता निभाए। रात को आठ बजे बाजार बंद कराना है तो एक घंटे पहले से भ्रमण पर निकलें। सुबह 11 बजे तक हर हाल में किराना, फल, दूध, सब्जी की दुकानों को बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही बेवजह घूमने वालों को घरों की ओर भेजा जाए। मास्क न पहनने वालों का चालान काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed