{"_id":"610e585d8ebc3eaab41d4aa2","slug":"leader-of-sp-and-bjp-came-face-to-face-in-dispute-over-cemetery-scuffles-heavy-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कब्रिस्तान के विवाद में आमने-सामने आ गए सपाई-भाजपाई, बाउंड्री निर्माण के दौरान धक्का-मुक्की, भारी पुलिस तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कब्रिस्तान के विवाद में आमने-सामने आ गए सपाई-भाजपाई, बाउंड्री निर्माण के दौरान धक्का-मुक्की, भारी पुलिस तैनात
Sat, 07 Aug 2021 03:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 03:24 PM IST
सार
राजस्व टीम के अनुसार सन 59 के दस्तावेजों में मौके पर कोई कब्रिस्तान नहीं है। अब एडीएम सिटी व एसडीएम और एसपी सिटी दोनों पक्षों के साथ थाने में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़: कब्रिस्तान के विवाद में आमने-सामने आ गए सपाई-भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के किशनपुर में कब्रिस्तान के विवाद में सुबह-सुबह सपाई और भाजपाई आमने सामने आ गए। बाउंड्री निर्माण के दौरान मौके पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक और भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता निशित शर्मा में जमकर नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दोनों दलों के कई नेता पहुंच गए। साथ ही कई अधिकारी और भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्व टीम के अनुसार सन 59 के दस्तावेजों में मौके पर कोई कब्रिस्तान नहीं है। अब एडीएम सिटी व एसडीएम और एसपी सिटी दोनों पक्षों के साथ थाने में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसान को भी सामने बुलाया गया है। उसने भी अपने वारिसान कागज रखे हैं। पिछली सरकार में विधायक जमीरउल्लाह ने बाउंड्री कैसे कराई? इसको लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन