फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawyers protest against beaten a lawyer in court at Aligarh

अलीगढ़: अधिवक्ता से मारपीट व लूटपाट, आक्रोशित वकीलों ने काटा हंगामा, लगाया जाम

Tue, 02 Jul 2019 06:05 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 02 Jul 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against beaten a lawyer in court at Aligarh
अलीगढ़ दीवानी परिसर में वकीलों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में दीवानी परिसर के गेट पर मंगलवार दोपहर को नगर-निगम यूनियन के एक पदाधिकारी और दीवानी के एक अधिवक्ता के बीच मारपीट हो गई। अधिवक्ता का आरोप है कि पदाधिकारी के साथियों ने उनके साथ लूटपाट की है। पार्किंग से कार निकालते समय बाइक सवारों ने अधिवक्ता और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

    
अधिवक्ता प्रदीप सक्सेना दोपहर करीब 3:00 बजे घर जाने के लिए पार्किंग से कार निकालने अपने ड्राइवर के साथ पहुंचे। उनका ड्राइवर कार निकाल रहा था। तभी नगर-निगम यूनियन के एक पदाधिकारी ने उनकी कार के सामने अपनी बाइक लगा दी। प्रदीप सक्सेना ने बाइक हटाने को कहा। इसी बात पर वह भड़क गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ ड्राइवर और अधिवक्ता को कार से नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अधिवक्ता की जेब से 5000 व गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। अधिवक्ता को पिटता देख अन्य वकील मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ता को बचाया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए अधिवक्ताओं ने दीवानी के गेट नंबर 1 के सामने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर सीओ द्वितीय प्रशांत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर वकीलों ने जाम खोला। पीड़ित अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ थाने में तहरीर देने गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed