फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Large number of e-rickshaws are getting charged due to stolen electricity

अलीगढ़ : चोरी की बिजली से बड़ी संख्या में ई-रिक्शा हो रहे चार्ज

Mon, 07 Mar 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Large number of e-rickshaws are getting charged due to stolen electricity
महानगर में चोरी की बिजली से सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चार्ज हो रहे हैं। कुछ लोग तो संगठित रूप से गोदाम बनाकर ई-रिक्शा चार्ज करने का व्यापार कर रहे हैं। चुनावी माहौल में जांच अभियान थमने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। विभाग अब अभियान चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

चंद रोज पहले गूलर रोड में बिजली विभाग के अधिकारियों ने रात में छापामार कार्रवाई कर चार स्थानों पर चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज करने वाले चार गोदामों का पता लगाया था। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन गोदामों में करीब सौ ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। नगर निगम के मीडिया प्रभारी एवं कर अधीक्षक राजेश गुप्ता का कहना है कि महानगर में करीब 2500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ई रिक्शा में पांच सौ वाट की बैटरी होती है। जिसे चार्ज होने लगभग दस घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रतिदिन 5 से 10 यूनिट बिजली की खपत होती है। वाणिज्यिक दर 8 रुपये प्रति यूनिट है। बिजली चोरी की वजह से शहर में लाइनलॉस बढ़ गया है। गूलर रोड क्षेत्र के एसडीओ कर्मवीर सिंह कहते हैं कि सिर्फ गूलर रोड क्षेत्र में करीब 17 से 18 प्रतिशत लाइनलॉस है। इसकी वजह से बिजली विभाग को प्रति माह लाखों में नुकसान हो रहा है। अधीक्षण अभियंता एसके जैन का कहना है कि भरण पोषण के लिए एक ई-रिक्शा की तो स्वीकृति है। व्यक्तिगत घरेलू कनेक्शन पर चार्ज कर सकते हैं। वाणिज्यिक आधार पर चार्जिंग के लिए कनेक्शन न के बराबर हैं। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed