फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Land mafias sold more than 10000 plots in Tappal

ठगी के खिलाफ ऑपरेशन: टप्पल में बेच दिए 10000 से ज्यादा प्लॉट, अब सभी बैनामों की होगी जांच

Mon, 21 Jul 2025 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 06:10 PM IST
सार

19 जुलाई को एसएसपी संजीव सुमन ने कहा था कि यह अभियान की शुरुआत है। टप्पल में भूमि निवेशकों से चल रहे इस ठगी के गोरखधंधे को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसी क्रम में इस इलाके में 50 से अधिक कंपनियां चिह्नित की गई हैं, जो इस धंधे में लगी हैं। इन सभी को जांच की जद में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Land mafias sold more than 10000 plots in Tappal
टप्पल में जमीन पर हुआ कब्जा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खादर कही जाने वाली यमुना पट्टी पर रियल एस्टेट कंपनियों की आड़ में सक्रिय हुए भूमाफिया ने जो खेल खेला वह किसी संगठित गिरोह के अपराध से कम नहीं। यीडा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में कॉलोनियों बसाने व प्लॉटिंग के नाम पर 10 हजार से ज्यादा प्लॉट बेच दिए। अब इन माफिया ग्रुपों पर कार्रवाई के लिए पूरा ब्योरा डीजीपी को भेजा जा रहा है। वहीं, बैनामे की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है।

विज्ञापन


टप्पल क्षेत्र में रियल एस्टेट कंपनी बनाकर कई राज्यों के 1000 से अधिक निवेशकों को ठग चुके भूमाफिया ग्रुप पर शनिवार को तगड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जेएसएम नामक इस ग्रुप द्वारा ठगी की रकम से गांव गोरोला के पास खरीदी गई 60.89 करोड़ कीमत की करीब 52 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर के तहत की गई।
विज्ञापन


19 जुलाई को एसएसपी संजीव सुमन ने कहा था कि यह अभियान की शुरुआत है। टप्पल में भूमि निवेशकों से चल रहे इस ठगी के गोरखधंधे को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसी क्रम में इस इलाके में 50 से अधिक कंपनियां चिह्नित की गई हैं, जो इस धंधे में लगी हैं। इन सभी को जांच की जद में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पल में शनिवार को जो कार्रवाई हुई है वह अभी शुरुआत है। अभी जल्द दो अन्य कंपनियों पर शिकंजा कसा जाएगा। जिन पर कार्रवाई हुई है उनकी अन्य संपत्तियां देखी जा रही हैं। यह एक संगठित अपराध है। इसे जड़ से खत्म करने का प्रयास हो रहा है। - अमृत जैन एसपी देहात

टप्पल में पिछले पांच छह वर्षों में जितनी भी रजिस्ट्री हुई हैं उनकी जांच का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। यह जांच करेगी। फिर आगे कार्रवाई तय होगी। - पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन

ऐसे चल रहा ये गोरखधंधा

यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे का 90 गांवों से जुड़ा यह क्षेत्र अधिसूचित है। इस क्षेत्र में जमीन की खरीद बिक्री पर रोक है। जमीन अपनी जमीन पर कृषि कर सकते हैं। बावजूद इसके भूमाफिया निवेशकों को सोशल मीडिया पर व अन्य प्रचार माध्यमों से सस्ती जमीन का ऑफर देकर बुलाते हैं। उन्हें किसी भी खेत पर साइट दिखाकर प्लॉट बेच देते हैं। इसके अलावा एक ठगी का दूसरा तरीका ये भी हैं कि किसी किसान से वे दो से पांच बीघा भूमि तय कर लेते हैं। उसमें यीडा के प्रतिबंध के बावजूद तय भूमि से कई गुना अधिक प्लॉट बेचकर रकम ऐंठ लेते हैं। यह सब गोरखधंधा कपंनियों के द्वारा शनिवार व रविवार को मेला लगाकर किया जाता है। निवेशकों को यहां बुलाकर लाया जाता है।

अरबों में जाएगी ठगी की रकम
इस मामले की जांच कर रहे सीओ खैर वरुण कुमार सिंह बताते हैं कि यह गोरखधंधा पिछले पांच-छह वर्षों से चल रहा है। बैनामे खैर तहसील में होते हैं। इस क्षेत्र में हर दिन चार से पांच लोग बैनामे कराने तहसील आते हैं। एक अनुमान के रूप में अब तक दस हजार से अधिक बैनामे अधिसूचित क्षेत्र में होने का अनुमान हैं। 200 से अधिक कॉलोनियां भी काटी जा चुकी हैं। जो लोग अब तक ठगे गए हैं उनमें अधिकांश यूपी, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार के लोग हैं। जो नजदीक हैं वे आकर यहां मुकदमे करा रहे हैं। जो सुदूर क्षेत्रों के हैं वे आ नहीं पा रहे या माफिया की धमकी के बाद डरे हुए हैं। अभी तक इस ठगी में कितनी रकम इधर से उधर हो गई ये तय नहीं हुआ है मगर जिस तरह से रजिस्ट्री हुई हैं उन पर स्टांप ड्यूटी दी गई है, उसकी जांच के बाद ठगी की रकम तय होगी। यह रकम कई अरब में जाने का अनुमान है।

डीजीपी से लिया गया इस कार्रवाई का इशारा
वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्ण चूंकि कुछ समय पहले तक एडीजी जोन आगरा रहे हैं, इसलिए उन्हें यहां चल रहे गोरखधंधे की पूरी जानकारी रही है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करने से पहले उन्हें पूरा विषय बताया। इसके बाद उनका इशारा मिलने पर अभियान के रूप में यह कार्रवाई शुरू की गई है। अब कार्रवाई के बाद भी उन्हें पूरा विवरण भेजा जा रहा है। भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया जा रहा है।

दो अन्य कंपनियों की संपत्ति जल्द होगी कुर्क

अगले एक सप्ताह में एक कंपनी की संपत्ति भी कुर्क करने की योजना पर काम हो रहा है। दूसरी कंपनी की संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में प्रक्रिया लंबित है। वहां से आदेश मिलते ही उसकी संपत्ति भी इसी तरह कुर्क की जाएगी। जेएसएम कंपनी के तीन स्वामियों के नाम की जो संपत्ति शनिवार को कुर्क की गई है वह ताजा खरीदी गई हैं। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्यों व उनके नाम से नोएडा, दिल्ली आदि क्षेत्र में खरीदी गईं नई संपत्तियों का विवरण जुटाने के लिए भी टीम लगी हुई है। उसे भी जल्द कुर्क किया जाएगा।

बैनामों की जांच पर बुलाए जाएंगे पीड़ित
डीएम के निर्देश पर इस मामले में एडीएम प्रशासन ने चार सदस्यीय टीम को बैनामों की जांच के लिए लगाया है। यह टीम इस इलाके में पिछले पांच-छह वर्ष में हुए एक-एक बैनामे की जांच करेगी। जरूरत पर उन लोगों को बैनामों के नाम पते के आधार पर बुलाया जाएगा, जिनके साथ ठगी हुई है।

यीडा फिर चलाएगी बुलडोजर
इस कार्रवाई के बाद यीडा भी सक्रिय हो गया है। एक दो दिन में जिला पुलिस प्रशासन की टीम के सहयोग से यहां फिर से बुलडोजर चलाया जाएगा। उन कॉलोनियों व प्लॉटों की बाउंड्रीवाल गिराई जाएगी जो यीडा क्षेत्र में बना दी गई है। इस मामले में एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि पिछले पांच वर्ष से ठगी चल रही है मगर इलाका पुलिस से लेकर राजस्व टीम की आंख बंद हैं। इसे लेकर राजस्व टीम व पुलिस मिलीभगत की जांच भी होगी। कहीं कोई मिलीभगत पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed