फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakshmikant Vajpeyee In Aligarh

बलवे के आरोपी के बगल में बैठ जले पर नमक छिड़क गए आजम

Fri, 20 Nov 2015 01:44 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lakshmikant Vajpeyee In Aligarh

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को यहां नगर विकास मंत्री आजम खां पर जमकर प्रहार किए। बुधवार को आजम खां की हुई प्रेस कांफ्रेंस में सांप्रदायिक झगड़े के आरोपी हाजी जहीर की मौजूदगी को आधार बनाकर उनपर निशाना साधते हुए वाजपेयी ने कहा कि अलीगढ़ आकर आजम खां जले पर नमक छिड़क गए। 

विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आजम खां ने अपने साथ हत्या के आरोपी को किसी दबाव में आकर बैठाया था या समाजवादी पार्टी मुजरिमाें के पक्ष में खड़ी है। इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन की भूमिका की भी उन्हाेंने आलोचना की। इसके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर अलीगढ़ सहित चार जिलों कन्नौज, काशी एवं आजमगढ़  में 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया। 

विज्ञापन

पत्रकाराें की मौजूदगी में अलीगढ़ के हालिया सांप्रदायिक झगड़े को लेकर कहा कि इससे स्थानीय पुलिस-प्रशासन का निकम्मापन सामने आया है। झगड़े के आरोपी के मंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सांप्रदायिक झगड़े में दर्ज की गई एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताया।कहा कि एफआईआर में 45 नामजद एवं एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इतने लोगों की पहचान के लिए एक दरोगा एवं एक सिपाही को लगाने से संदेह पैदा होता है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को राजनीतिक उत्पीड़न का हथकंडा बताया।


लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांप्रदायिक झगड़े में मारे गए गौरव के परिजनों को 50 लाख रुपये बतौर मुुआवजा देने की मांग की। साथ ही शासन द्वारा धर्म, पंथ एवं जाति के आधार पर मुआवजा देने की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी जियाउल हक की हत्या पर 55 लाख मुआवजा दिया गया। दादरी में अखलाक के परिजनों को 45 लाख दिए गए। जबकि बरेली में 19 मेडल प्राप्त करने वाले होनहार पुलिस अफसर मनोज मिश्रा की हत्या के बाद उनके परिवार को कुछ भी नहीं मिला। 


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिक झगड़े में काशी में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या की गई थी। इसी तरह कन्नौज में मूर्ति विसर्जन के समय कुशवाह समाज के लड़के को मार डाला गया था। आजमगढ़ में एडवोकेट की हत्या की गई और अलीगढ़ में लड़की के सम्मान की रक्षा के दौरान गौरव की हत्या कर दी गई। उन्होंने घोषणा की कि 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक अलीगढ़ , कन्नौज, काशी एवं आजमगढ़ में भाजपा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


अलगीढ़ में यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट पर आयोजित होगा। पार्टी के इस कार्यक्रम को बहन की अस्मिता बचाने का नाम दिया गया है। अलीगढ़ में धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के तमाम जिलों के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन एक ब्लाक एवं एक जिले के कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे। प्रत्येक दिन एक सांसद, एक विधायक, प्रदेश एवं ब्रज क्षेत्र के नए पदाधिकारी धरने में शामिल होंगे। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। कलक्ट्रेट पर होने वाले धरना कार्यक्रम में सपा शासन के कारनामों का भंडाफोड़ किया जाएगा। 


इस अवसर पर प्रदेश के सह प्रभारी एवं सांसद रमेश, राजवीर सिंह राजू भैया, महापौर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, वैभव गौतम आदि मौजूद थे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के चुनिंदा नेताओं के साथ सांप्रदायिक झगड़े की भेंट चढ़े 22 वर्षीय गौरव के परिजनों से मिले। बाद में ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed