फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   laborer working on the water tank fell down from the monkey fist

Aligarh News: बंदर की घुड़की से पानी की टंकी पर काम कर रहा मजदूर नीचे गिरा, गंभीर घायल

Tue, 06 Jun 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

मजदूर बंदर की घुड़की से घबड़ा गया, उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे बल्लियों से टकराते हुए नीचे आया। नगर पंचायत के कर्मचारी व मजदूर तुरंत दौड़ते हुए आए। वहां अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
laborer working on the water tank fell down from the monkey fist
पानी की टंकी, जिससे मजदूर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी की टंकी पर काम कर रहे मजदूर को बंदर ने घुड़की लगाई, तो वह नीचे गिर गया। मजदूर को निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। मजदूर को आगरा इलाज के लिए भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घायल मजदूर उपचार कराते हुए
विज्ञापन


ठेकेदार रिंकेश तिवारी ने बताया जल निगम की ओर से विजयगढ़ नगर पंचायत में पानी की टंकी पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। मंगलवार की शाम 4 बजे मजदूर पवन पुत्र गौतम निवासी सिकन्द्राराऊ पानी की टंकी के तीसरी मंजिल पर मरम्मत कर रहा था। कुछ सामान लेने के लिए वह नीचे सीढ़ियों से जा रहा था, तभी एक बंदर ने पानी की टंकी पर लगी बल्लियों को झकझोर दिया और घुड़की लगा दी। मजदूर के सिर पर एक परात रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मजदूर बंदर की घुड़की से घबड़ा गया, उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे बल्लियों से टकराते हुए नीचे आया। नगर पंचायत के कर्मचारी व मजदूर तुरंत दौड़ते हुए आए। वहां अफरा तफरी मच गई। मजदूर को डॉ रोहित के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सिर से काफी खून बहने पर टांके लगाकर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही नगर पंचायत चेयरमैन अनिल तिवारी को मालूम हुआ, तो वह मौके पर पहुंचे। ठेकेदार रिंकेश तिवारी के साथ मजदूर को इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed