{"_id":"665904474ae9d18bd4000f94","slug":"laborer-crushed-by-tractor-died-aligarh-news-c-2-1-gur1003-402394-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय चपेट में आया मजदूर, कुचलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय चपेट में आया मजदूर, कुचलकर हुई मौत
Fri, 31 May 2024 04:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:27 AM IST
सार
भट्ठा मुनीम मनोज निवासी ग्राम मुड़लिया थाना नौहझील जनपद मथुरा ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक किया। बैक करते समय उसे चारपाई पर सो रहा जानू दिखाई नहीं दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली जानू के ऊपर से निकल गई, जिससे वह कुचल गया।
विज्ञापन
मृतक मजदूर जानू उर्फ भोला
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती ग्राम जरतौली स्थित बाबा ईंट उद्योग पर 30 मई देर शाम करीब पांच बजे भट्टा मुनीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय मजदूर चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानू उर्फ भोला (15 वर्ष) पुत्र स्व. अनवर निवासी उदला इलियासपुर थाना बन्ना देवी जट्टारी के गांव जरतौली स्थित बाबा ईंट उद्योग पर ईंट पाथता था।
विज्ञापन
30 मई दोपहर करीब तीन बजे चारपाई पर आराम कर रहा था। उसी दौरान भट्ठा मुनीम मनोज निवासी ग्राम मुड़लिया थाना नौहझील जनपद मथुरा ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक किया। बैक करते समय उसे चारपाई पर सो रहा जानू दिखाई नहीं दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली जानू के ऊपर से निकल गई, जिससे वह कुचल गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार के करीब 40-50 लोग इसी भट्टे पर मजदूरी करते हैं। टप्पल थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानू के पिता अनवर की करीब तीन माह पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। तीन भाई उसके साथ मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन