फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kumbh special stopped in Aligarh

Mahkumbh 2025: कुंभ स्पेशल को अलीगढ़ में रोका, साढ़े तीन हजार यात्रियों को दूसरी ट्रनों से भिजवाया, यह रही वजह

Wed, 12 Feb 2025 03:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 03:19 AM IST
सार

प्रयागराज से दिल्ली जा रही कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर ही रोक लिया गया। यहां इस ट्रेन से यात्रियों को उतारकर अमृत भारत, हमसफर, संतरागाछी व गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में बिठाकर गंतव्य तक भिजवाया गया।

विज्ञापन
Kumbh special stopped in Aligarh
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर 11 फरवरी को प्रयागराज से दिल्ली जा रही कुंभ स्पेशल मेला गाड़ी को अलीगढ़ स्टेशन पर रोक लिया गया। यहां से 3500 से अधिक यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से रवाना किया गया। बाद में इस ट्रेन को वापस प्रयागराज भेज दिया गया।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज से दिल्ली जा रही कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर ही रोक लिया गया। यहां इस ट्रेन से यात्रियों को उतारकर अमृत भारत, हमसफर, संतरागाछी व गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में बिठाकर गंतव्य तक भिजवाया गया। जबकि कुंभ मेला स्पेशल की खाली रैक में अलीगढ़ से यात्रियों को बिठाकर वापस सूबेदारगंज, प्रयागराज भिजवाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुंभ मेला स्पेशल गाड़ियों से अलीगढ़, खुर्जा, दादरी स्टेशन पर वापस आने पर यात्रियों को सकुशल घर पहुंचाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दादरी से रात 9 बजे प्रयागराज जाने के लिए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अलीगढ़ स्टेशन से यह ट्रेन रात साढ़े दस बजे प्रयागराज के लिए रवाना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी शीलेंद्र कुमार यादव, सीएमआई संजय शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सहायक स्टेशन अधीक्षक मुकेश गांधी व विश्वेद्र कुमार आदि ने यात्रियों को सकुशल ट्रेनों में सवार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed