फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Krishna Janmasthmi

घर-घर जन्मेंगे कन्हाई, आज और कल रहेगी जन्माष्ठमी की धूम

Tue, 11 Aug 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmasthmi
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : CITY OFFICE
हम सजे न सजें, मेरो सांवरो सज जावेगो तो हमऊ सज जावेंगे... ब्रज कि कहावत की उक्त पंक्तियों ने सोमवार को शहर के बाजारों में मूर्त रूप ले लिया। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने सोमवार को जमकर खरीददारी की। भले ही बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था के चलते दुकानों पर खासी भीड़ भी रही। श्रद्धालुओं ने अपने अपने कान्हा को सजाने के लिए माला, कंगन, मुकुट, पगड़ी, पोशाक, झूला, पालना आदि की खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने बाजारों में खुलकर खर्च किया तो दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रामघाट रोड, रेलवे रोड, नौरंगाबाद, विष्णुपुरी, महावीरगंज, मदार गेट हलवाई खाना, लक्ष्मीबाई मार्ग, पीएसी, क्वार्सी चौराहे के बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान जब श्रद्धालुओं से बात की तो कहा कि कान्हा का जन्मोत्सव है। कोरोना काल के चलते भले ही सामूहिक आयोजन रद्द हो गए हों, लेकिन घरों में उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। माखन मिश्री जैसे उनका प्रसिद्ध भोग भी लगाया जाएगा। कान्हा के शृंगार, पोशाक के साथ साथ लोगों ने अपने बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की पोशाकें भी खरीदीं। राधा की लहंगा चुन्नी तो कृष्ण की पोशाकों में बगलबंदी-धोती की अधिक मांग रही। दोपहर को बारिश में भले ही संख्या कम हो गई हो, लेकिन खरीददारी चलती रही। वहीं बारिश के बाद शाम को भी बाजारों में रौनक रही। श्रद्धालुओं की आस्था को देखकर पोशाक विक्रेता भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

ब्रज के लाडले कान्हा का जन्मोत्सव है। कोरोना के चलते घर में ही धूमधाम से मनाएंगे। इसके लिए खरीददारी कर ली है। जन्मोत्सव से लेकर नंदोत्सव तक के लिए पोशाकें खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीयूष कुमार, देवसैनी।
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खरीददारी कर रहे हैं। भगवान को सुंदर सजाने के लिए पोशाक, माला, मुकट आदि की खरीददारी करेंगे। कान्हा को माखन मिश्री बहुत पसंद है। इसका भी इंतजाम किया है।
गुंजन, ग्रीनपार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed