{"_id":"62095f1746c39f313f0c334e","slug":"kkr-trusts-rinku-bought-in-rs-55-lakh-aligarh-news-ali285108417","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रिंकू पर केकेआर का भरोसा कायम, 55 लाख रुपये में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रिंकू पर केकेआर का भरोसा कायम, 55 लाख रुपये में खरीदा
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकराम वारिस
आईपीएल के 15वें संस्करण में अलीगढ़ के प्रतिभावान क्रिकेटर रिंकू सिंह एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का हिस्सा होंगे। रिंकू पर लगातार पांचवीं बार केकेआर ने भरोसा जताकर कैंप में शामिल किया है।
आईपीएल के 10वें संस्करण में रिंकू ने अपना आईपीएल सफर शुरू किया था। उन पर पंजाब किंग्स इलेवन ने 10 लाख रुपये की बोली लगाई थी। इसके बाद आईपीएल 2018 के 11वें संस्करण में केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल के 12वें, 13वें व 14वें संस्करण में लगातार केकेआर ने उन्हें रिटेन किया। आईपीएल का 14वां संस्करण शुरू होने से पहले उन्हें चोट लग गई, जिससे वह आईपीएल से बाहर हो गए। सोमवार को उन्हें केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदकर अपने कैंप में शामिल कर लिया। हालांकि, प्रशंसक अर्जुन सिंह फकीरा, कोच मसूदुज्जफर अमीनी, सतीश यादव सहित अन्य लोगों को काफी उम्मीदें थीं कि रिंकू पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये की बोली लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे उन्हें गम पहुंचा है। दूसरी तरफ खुशी भी है कि रिंकू फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।
चोट ने आईपीएल से किया था बाहर
वर्ष 2017-2018 विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करके शहर के रिंकू सिंह ने आईपीएल का टिकट कटाया था, लेकिन वर्ष 2020-2021 में इसी विजय हजार ट्रॉफी के मैच में रन लेते समय उनका टखना मुड़ गया था। इसकी वजह से आईपीएल-14वें संस्करण से बाहर हो गए थे। आईपीएल-2021 के मैच दुबई में खेले गए थे।
विज्ञापन
रिंकू का आईपीएल में प्रदर्शन
वर्ष 2017 में रिंकू सिंह, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा रहे। इसमें कोई मैच नहीं खेला। वर्ष 2018 में केकेआर की तरफ से चार मैच खेले, जिसमें 29 रन बनाए। 2019 में 5 मैच में 3 पारी खेली, जिसमें 37 रन बनाए। वर्ष 2020 में एक मैच खेला और 11 रन बनाए। कुल 10 मैच के आठ पारी में 77 रन बनाए। रिंकू का अधिकतम स्कोर 30 रन रहा।
आईपीएल का सफर
वर्ष टीम रुपये
2017 पंजाब किंग्स इलेवन 10 लाख
2018 कोलकाता नाइटराइडर्स 80 लाख
2019 कोलकाता नाइटराइडर्स रिटेन
2020 कोलकाता नाइटराइडर्स रिटेन
2021 कोलकाता नाइटराइडर्स रिटेन
2022 कोलकाता नाइटराइडर्स 55 लाख