फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Killed bhabhi by hitting her face and head with a brick

Aligarh News: पीती थी शराब, देवर ने ईंट से चेहरे और सिर पर वार कर भाभी को मार डाला

Sat, 01 Jun 2024 03:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 01 Jun 2024 03:05 AM IST
सार

भाभी शराब पीती थी। यह बात उसके देवर को पसंद नहीं थी। इसी बात पर देवर-भाभी के बीच कहासुनी हो रही थी, तभी देवर ने छत पर पड़ी ईंट से भाभी के चेहरे, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे भाभी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Killed bhabhi by hitting her face and head with a brick
मृतका कमलेश उर्फ कल्ली  - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस रोड पर तोछीगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में एक व्यक्ति ने चेहरे और सिर पर ईंट से घातक वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। वह भाभी के शराब पीने से गुस्से में था। मृतका के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बताते हैं कि 30 मई की रात कमलेश उर्फ कल्ली पत्नी यशवंत अपने मकान में छत पर बेटी अनन्या के साथ सो रही थी। देर रात 11 से 12 बजे के बीच उसका देवर भुल्ली उर्फ बिजेंद्र पुत्र बलबीर वहां पहुंचा। उसने भाभी से शराब पीने और बिना किसी को सूचना दिए घर से बाहर आने-जाने पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया। इसी बात पर देवर-भाभी के बीच कहासुनी हो रही थी, तभी भुल्ली ने छत पर पड़ी ईंट से भाभी कमलेश के चेहरे, सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए।
विज्ञापन


इससे बुरी तरह से लहूलुहान 35 वर्षीय कमलेश उर्फ कल्ली की मौत हो गई। मृतका की पांच साल की बेटी अनन्या ने अपनी मौसी ममता को सूचना दी तो उसने मायके में भाई अजयपाल पुत्र प्रेमपाल को खबर दी। मृतका के भाई ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी पहाड़ीपुर निवासी यशवंत पुत्र बलवीर के साथ हुई थी। बहनोई सात माह से दिल्ली जेल में बंद है। उसकी बहन शराब पीती थी। 30 मई की देवर ने उनकी बहन की हत्या कर दी।कोतवाल कोमल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed