फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kidnapped from JN Medical College in Aligarh

Aligarh News: मेडिकल कॉलेज से बच्चा अगवा, तीन दिन बाद बच्चे का सुराग नहीं, मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 02:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 02:13 AM IST
सार

जमालपुर निवासी फकरुज्जमा को बीमारी के चलते चार अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया था। उसकी पत्नी शबनम मेडिकल में पति की तीमारदारी में मौजूद थी। चार बच्चों की मां शबनम उसी दिन अपने बच्चों के साथ बरछी बहादुर दरगाह पर पति की सलामती के लिए चादर चढ़ाने गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य महिला से हो गई।

विज्ञापन
Kidnapped from JN Medical College in Aligarh
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर से बीमार पति की तीमारदारी में मौजूद महिला की गोद से एक माह का बच्चा अगवा कर लिया गया। इस घटना को तीन दिन पहले एक महिला ने दोस्ती की आड़ में अंजाम दिया। जब बच्चे की मां को बच्चे के अपहरण का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, चार दिन बाद भी बच्चे का सुराग न लगने पर दंपती एसएसपी से मिले। मामले में अब सीसीटीवी की मदद से बच्चे को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन


जमालपुर निवासी फकरुज्जमा को बीमारी के चलते चार अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया था। उसकी पत्नी शबनम मेडिकल में पति की तीमारदारी में मौजूद थी। चार बच्चों की मां शबनम उसी दिन अपने बच्चों के साथ बरछी बहादुर दरगाह पर पति की सलामती के लिए चादर चढ़ाने गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य महिला से हो गई। जहां बातचीत में बताया कि पति मेडिकल में भरती हैं। इसके बाद शबनम अपने सबसे छोटे एक माह के बेटे को लेकर मेडिकल पहुंच गई, जबकि बाकी तीनों बच्चे घर छोड़ दिए। अगले दिन वही महिला फिर मेडिकल पहुंच गई और उसकी शबनम से मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


जहां उसने अपना बुर्का उतारकर शबनम के पास रख दिया और बातचीत करते हुए शबनम की गोद से उसका बेटा लेकर खिलाने लगी। बस खिलाते खिलाते वह बच्चे सहित गायब हो गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर शबनम ने खोजबीन शुरू की। बाद में मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी में देखा कि वह महिला एक अन्य महिला के साथ शबनम के बेटे को लिए ऑटो में बैठकर गई है। इससे साफ हो गया कि बच्चे को अगवा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने तत्काल शबनम की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान खुद शबनम ने खोजबीन में जानकारी जुटाई कि यह महिला केला नगर के पास किसी पार्लर पर काम करती है। शबनम उस पार्लर तक पहुंची। मगर आगे जानकारी नहीं मिली। इधर, शबनम अपने पति के साथ मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंची। जहां बच्चे की बरामदगी को लेकर अनुरोध किया। इस पर एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को बच्चे की तलाश में लगाया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मुकदमा दर्ज है। मामले में बच्चे की तलाश के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed