फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   khereshwar Mandir

बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 23 Jul 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
khereshwar Mandir
सिदपीठ खेरेश्वर महादेव धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
सावन के पहले सोमवार पर भक्तों ने महानगर के प्रसिद्ध मंदिरों में रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया। शिव भक्तों के बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय पूरे दिन गूंजते रहे। रामघाट समेत अन्य घाटों से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने सबसे पहले भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। शाम को मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शनों को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

देर रात 12 बजे के बाद खेरेश्वर, अचलेश्वर, मंगलेश्वर महादेव, भूमिया बाबा मंदिर के पट खोल दिए गए। पट खोलते ही सबसे पहले कांवडियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। खेरेश्वर एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर तक महानगर के प्रत्येक महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के अलावा मंदिर के सेवायत पसीना बहाते देखे गए। पुलिस ने रविवार को ही रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी कर दी। इसमें मंदिरों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गोँ पर बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को दूसरे मार्गो से होकर गुजरना पड़ा। इधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे पुलिसकर्मी संदिग्धों पर पैनी नजर रखे हुए थे। तैनात पुलिस कर्मी किसी भी अनहोनी के लिए तैनात दिखाई दिए। खेरेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की रात को महादेव का श्रृंगार किया। इसके साथ ही मंदिर में फूल बंगले के बीच भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ लगी रही। खेरेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को एक लाख से अधिक लोगों ने महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहिताओं एवं पहली बार मां बनी महिलाओं ने चढ़ाई जेहर
सावन के पहले सोमवार को नवविवाहिताओं एवं पहली बार मां बनी महिलाओं ने भोलेनाथ पर जेहर चढ़ाकर मनौती पूर्ण करने पर भगवान का धन्यवाद अदा किया। पुरानी परंपरा के अनुसार भोलेनाथ पर जेहर चढ़ाने की परंपरा है। नव विवाहिता एवं पहली बार मां बनी महिलाएं गाजे-बाजे के साथ भोलेनाथ पर जेहर चढ़ाती हैं।
एसडीएम कोल व सीओ गभाना ने किया खेरेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को एसडीएम कोल रंजीत सिंह व सीओ गभाना सुरेंद्र सिंह ने खेरेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने प्रत्येक सोमवार पर होने पर जालभिषेक के लिए खेरेश्वर महादेव, अचलेश्वर महादेव, भूमिया बाबा मंदिर में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी होगी कि प्रत्येक सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखे।
श्री वार्ष्णेय मंदिर में 11 किलो शहद से किया भोले का अभिषेक
श्री वार्ष्णेय मंदिर में चल रहे श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत प्रथम सोमवार पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया। रात में ठाकुर जी को सवामनी भोग प्रसाद भी अर्पित किया गया।
मुख्य यजमान राहुल गुप्ता और उनकी पत्नी नीलू गुप्ता ने महादेव का 11 किलो शहद से अभिषेक किया। मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक की पत्नी दीपिका वार्ष्णेय ने पंचामृत से भोले बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने चन्द्रयान टू की सफलता के लिए कामना की। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, पंडित महेश ब्रह्मचारी एवं मदन गोपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चार के मध्य वैदिक रीति से जलाभिषेक एवं भोले बाबा का श्रृंगार किया। इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, दीपिका वार्ष्णेय, रंजन वार्ष्णेय, अंजना वार्ष्णेय, लव गुप्ता, दामिनी वार्ष्णेय, श्याम, मंजू वार्ष्णेय, संदीप नक्षत्र, राजेश सेंचुरी, मुकेश, अनुपम, संजू, गौरव गुप्ता, यतीश वार्ष्णेय, कैलाश, संजीव वैभव, दिनेश आदि मौजूद थे।

तालानगरी पुलिस चौकी पर हुआ भंडारा
प्रत्येक साल की तरह इस बार भी तालानगरी पुलिस चौकी पर भंडारा हुआ। इसका शुभारंभ एसएसपी आकाश कुलहरि ने किया। इससे पूर्व पुलिस चौकी में बने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, सीओ अतरौली पंकज श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी छोटेलाल, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा, एसओ हरदुआगंज संदीप कुमार, कारोबारी नेकराम शर्मा, सुयस सक्सेना आदि मौजूद थे।

अचलेश्वर महादेव पर जल चढ़ाते भक्तगण।

अचलेश्वर महादेव पर जल चढ़ाते भक्तगण।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed