फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khatushyam Shobhayatra

श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Wed, 24 Mar 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Khatushyam Shobhayatra
भजन संध्या में प्रस्तुति देतीं गायिका गिन्नी कौर । - फोटो : CITY OFFICE
श्री खाटूश्याम जे सेवा समिति ने मंगलवार को निशान यात्रा व भजन संध्या का आयोजन किया। निशान यात्रा रामघाट रोड पर धूमधाम से निकाली गई। शाम को भजन संध्या में गिन्नी कौर ने श्रद्धालुओं को खूब नचाया। श्रद्धालु खाटू श्याम के रंग में रंगे नजर आए। गुलाल की होली खेलकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित हिंगलाज देवी मंदिर से मंगलवार सुबह श्री खाटूश्याम महाराज की विशाल निशान यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु भजनों पर नाचते गाते हुए निशान लेकर राजा गार्डन पहुंचे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर शामिल हुए।
विज्ञापन

दोपहर में श्रद्धालुओं ने बाबा की प्रसादी प्राप्त की। शाम सात बजे से राजा गार्डन में भजन संध्या हुई। 25 फीट ऊंचा खाटू बाबा का दरबार लगाया गया था। पटना से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका गिन्नी कौर के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। 56 भोग लगाकर गुलाल और फूलों से होली खेली गई। इस मौके पर विशाल गर्ग बीडीके, विनीत वार्ष्णेय, संदीप गर्ग, प्रांजुल गर्ग, मनीष गौर, सचिन तायल, गिर्राज किशोर, दिलीप शर्मा, संजीव गर्ग, अंकुर गौतम, मनोज विज्ञापन, नागेंद्र प्रताप सिंह, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

श्री खाटू श्यामजी सेवा समिति द्वारा निकाली गई निशान यात्रा में शामिल महिलाएं ।

श्री खाटू श्यामजी सेवा समिति द्वारा निकाली गई निशान यात्रा में शामिल महिलाएं ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed