{"_id":"603aa3db8ebc3ee8fb0414e1","slug":"khair-s-sensitive-and-high-sensitive-poling-booth-report-city-office-news-ali2573935115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने खैर तहसील के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यहां के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों के संबंध में एसडीएम खैर से रिपोर्ट तलब की है।
एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि वह खैर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके बाद आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सकुशल एवं निर्विध्न संपन्न कराने के लिए एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह व न्यायिक तहसीलदार ऊषा सिंह के साथ खैर तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों, मतगणना स्थल व पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
साथ ही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खैर व टप्पल ब्लॉक के जमुना खंड इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम खैर को निर्देश दिए कि वे संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बैठक करें। इनके संबंध में रिपोर्ट भी जिला मुख्यालय पर भेजी जाए।