{"_id":"5f1f34748ebc3e639241a3e6","slug":"key-of-mosques-returned-city-office-news-ali2397508179","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम से दुर्व्यवहार के विरोध में सौंप दी मस्जिदों की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम से दुर्व्यवहार के विरोध में सौंप दी मस्जिदों की चाबियां
विज्ञापन
जवां के जामा मस्जिद के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान के नेतृत्व में एक दल सोमवार को जिलाधिकारी व एसएसपी से मिला। इस मौके पर जमीअत उलमा ए हिंद एवं अलीगढ़ जिले की तमाम मस्जिदों के इमाम भी साथ में थे। इन सभी ने जवां की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद फिरोज के साथ क्षेत्रीय पुलिस द्वारा मारपीट करने का विरोध किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि मस्जिद में घुसकर क्षेत्रीय लोगों एवं इमाम के साथ असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया या। उनके साथ गाली गलौज कर उन्हें थाने ले गए। जहां उन्हें कई घंटे तक बैठाया गया और उनके साथ मारपीट की गई इस घटना को लेकर जिले के समस्त इमामों एवं मस्जिद के मुतवल्लियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है।
पूर्व विधायक ने लगभग जिले की सौ से अधिक मस्जिदों की चाबी डीएम व एसएसपी को देते हुए कहा कि वह अपने किसी भी धर्म गुरु के साथ अमानवीय व्यवहार असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग मारपीट आदि बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, तब तक संघर्ष कायम रहेगा। इस अवसर पर मौलाना फिरोज ने अपने साथ हुई अमानवीय घटना एवं मारपीट की पूरी जानकारी दी। डीएम एवं एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मस्जिदों की चाबी अपने पास रखें। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद सभी इमाम अपनी मस्जिदों में चले गए।
इस अवसर पर जमीअत उलमा ए हिंद अलीगढ़ के मौलाना मोहम्मद फाजिल, सदर मौलाना अतीक उर रहमान कासमी, जनरल सेक्त्रस्ेटरी हाफिज अब्दुल कयूम, नायब सदर मुफ्ती मोहम्मद अकबर कासमी, नायब सदर मौलाना फिरोज आलम, सेक्त्रस्ेटरी मौलाना मोहम्मद बिलाल, खजांची मौलाना फैजुल कमर नायाब, जनरल सेक्त्रस्ेटरी एवं सदस्यगण कारी मोहम्मद असलम मौलाना, जैनुल आबेदीन कारी मिकाइल मौलाना, मुर्शीद अब्दुल, कदीर मौलाना मोहम्मद अनस, मौलाना महमूद आलम हाफिज, मोहम्मद आदिल, मौलाना इफ्तिखार आलम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद फरमान महफूज उर रहमान एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, वार्ड पार्षद 55 हफीज अब्बासी एवं मोहम्मद नौशाद आदि मौजूद रहे।