फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keshavdev take kerosene to reached ssp office

केरोसिन लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा केशवदेव, पकड़ा

Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Keshavdev take kerosene to reached ssp office
आरोपियों पर कार्रवाई न होने से खफा भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव शर्मा बृहस्पतिवार को केरोसिन (मिट्टी का तेल) लेकर एसएसपी पहुंच गए। इससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने केशव देव के हाथ से मिट्टी का तेल छीना। मामले में एसएसपी ने दो दिन में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मैलरोज बाईपास, देहली गेट निवासी केशव देव शर्मा ने बताया कि बन्नादेवी थाना क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी में स्थित शिव मंदिर के पास फैक्टरी अवैध रूप से संचालित है। इसकी शिकायत 2018 दिसंबर में की थी। प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया था। मगर, संचालक ने दो माह बाद उसे खोल लिया। फैक्टरी के केमिकल से मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी होती है। फिर से शिकायत कराई तो फैक्टरी संचालक ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल से छूटकर आने के बाद फैक्टरी संचालक और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के संबंध में थाना देहली गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

करीब एक साल मुकदमे को हो गया है। मगर, पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कार्रवाई न होने से आहत होकर एसएसपी दफ्तर पर आत्मदाह की कोशिश के इरादे से केरोसिन लेकर पहुंच गए। इधर, सुरक्षा कर्मियों के द्वारा पकड़े के बाद एसएसपी ने तत्काल उसे सिविल लाइंस थाने भिजवा दिया। थाने पर पूछताछ के बाद केशव देव को छोड़ दिया गया। एसएसपी के मुताबिक मामले में जांच के आदेश देहली गेट पुलिस को दिए हैं। दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed