{"_id":"62153fedfb926854282d98dc","slug":"kanwariyas-should-not-have-trouble-such-preparations-are-being-done-aligarh-news-ali285728966","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कांवड़ियों को न हो परेशानी, ऐसी की जा रहीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कांवड़ियों को न हो परेशानी, ऐसी की जा रहीं तैयारियां
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर एसीएम को ज्ञापन देते गंगा सेवा समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि में छह दिन शेष हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। चूंकि, रामघाट रोड पर कांवड़ियों की संख्या सर्वाधिक रहती है और उनकी सेवादारी के लिए शिविर भी लगते हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। यातायात डायवर्जन से लेकर सड़कों की मरम्मत, सफाई, सुरक्षा आदि को लेकर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, पुलिस के सामने फोर्स की कमी एक दिक्कत हो सकती है। मगर पुलिस की मदद के लिए जरूरत पर आरएएफ व पीएसी भी लगाई जा सकती है।
बुलंदशहर जनपद के गंगाघाट अनूपशहर, नरौरा, राजघाट, रामघाट से महाशिवरात्रि पर गंगाजल व कांवड़ लेकर शिवभक्त अलीगढ़ होकर गुजरते हैं। अलीगढ़ और आसपास के जनपदों के भक्त आखिरी दिनों में यात्रा करते हैं। उन दो दिन भीड़ सर्वाधिक रहती है। फिलहाल राजस्थान के शिवभक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है। एक मार्च की महाशिवरात्रि को लेकर अनुमान है कि 25 फरवरी के बाद भीड़ बढ़ना शुरू हो जाएगी। पुलिस प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि जनपद सीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त व गंदगी मुक्त रखा जाए। इसके अलावा आखिरी दो-तीन दिन स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखकर लगाए जाने की तैयारी है। 28 फरवरी व 1 मार्च को रामघाट रोड पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रखने की तैयारी है।
हालांकि चुनाव को ध्यान में रखते हुए फोर्स की जिले में कमी है। इसे लेकर मंथन चल रहा है कि किस तरह पुलिस व यातायात पुलिस ड्यूटी लगाई जाए। हालांकि सड़क मार्ग पर हर थाने को जिम्मेदारी देने की तैयारी है और जहां जरूरत है, वहां पीएसी व आरएएफ की मदद ली जा सकती है। सबसे अधिक जरूरत शहरी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर महसूस की जा रही है। पीएसी से लेकर पूरे रामघाट रोड पर शहर क्षेत्र में शहर के मंदिरों तक और दूसरे जनपद जाने वाले कांवड़ियों के लिए आगरा रोड, मथुरा रोड, पलवल रोड व दिल्ली रोड पर सुरक्षा इंतजाम तैयार किए जा रहे हैं। इसको लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी इतना ही बताते हैं कि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, उस तरह की पूरी तैयारी की जा रही है। अगले दो-तीन दिन में ड्यूटी आदि लगा दी जाएंगी।