{"_id":"6a5d3c9971d110b33009480e","slug":"kanwar-yatra-potholes-like-thorns-on-the-path-of-faith-aligarh-news-c-2-ali1037-1024055-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांवड़ यात्रा..आस्था की डगर पर गड्ढों के शूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांवड़ यात्रा..आस्था की डगर पर गड्ढों के शूल
विज्ञापन
रामघाट रोड पीएसी के पास जर्जर सड़क।
- फोटो : samvad
सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों शिवभक्तों को रामघाट रोड पर सड़कों के गड्ढों से जूझना होगा। हरदुआगंज से तालानगरी और पीएसी तक कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने में महज 10 दिन बचे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है।
रामघाट रोड पर हरदुआगंज कस्बा पार करते ही सड़क में गहरे गड्ढे हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भरने से गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे नंगे पैर चलने वाले कांवडि़यों के फिसलने और हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
तालानगरी, पीएसी और गंदे नाले तक कई हिस्सों में डामर की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। हर साल कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर तैयारियों का दावा करता है लेकिन इस बार सड़क की बदहाल स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।