फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanwar Yatra: Entry of roadways buses will be restricted in the city

अलीगढ़ः कांवड़ यात्रा : शहर में रोडवेज बसों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Sat, 26 Feb 2022 08:27 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Entry of roadways buses will be restricted in the city
रामघाट रोड पर कांवड लेकर जाते कांवड़िया। - फोटो : Rupesh
महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़ मार्गों पर दो दिन के लिए यातायात प्रतिबंध और कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा। यातायात पुलिस ने 28 फरवरी और एक मार्च के लिए डायवर्जन सूचना जारी कर दी है। इस दौरान निजी बसों के परिचालन से लेकर, डायवर्जन, प्रतिबंध आदि की व्यवस्था की गई है। यह डायवर्जन सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार देर शाम तक लागू रहेगा। इस दौरान रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वे बाईपास मार्ग पर ही चल सकेंगी, जबकि मुख्य कांवड़ मार्ग रामघाट रोड, आगरा रोड, मथुरा रोड पर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


डायवर्जन व्यवस्था 
- दिल्ली/खुर्जा की ओर से शहर/खेरेश्वर की ओर आने वाले सभी भारी/चार पहिया वाहन दौरऊ मोड़ गभाना से खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होकर गंतव्य को जाएंगे।(निगरानी-इंस्पेक्टर गभाना/लोधा/यातायात पुलिस)
विज्ञापन

- खैर/टप्पल की ओर से शहर/खेरेश्वर की ओर आने वाले भारी/चार पहिया वाहन हरिदासपुर तिराहा लोधा से जीटी रोड की ओर व खैर से गोंडा-इगलास की ओर से गंतव्य को जाएंगे। (निगरानी-इंस्पेक्टर गभाना/लोधा/खैर/टप्पल/यातायात पुलिस)
विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा/इगलास की ओर से शहर/खेरेश्वर चौराहा/नादा पुल की ओर आने वाले भारी वाहन इगलास से सासनी/हाथरस/गोंडा/खैर की ओर से गंतव्य को जाएंगे। (निगरानी-इंस्पेक्टर इगलास/मडराक/सासनीगेट/यातायात पुलिस)
- आगरा की ओर से शहर/सासनीगेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन वन चेतना केंद्र/दाऊद खां फाटक के रास्ते से सिकंदरराऊ व इगलास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।(निगरानी- इंस्पेक्टर इगलास/मडराक/सासनीगेट/यातायात पुलिस)
- कानपुर/एटा की ओर से  शहर/खेरेश्वर चौराहा की ओर आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ से हाथरस की ओर व गोपी अकराबाद से सासनी/इगलास/गोंडा/खैर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।(निगरानी- इंस्पेक्टर इगलास/मडराक/सासनीगेट/ अकराबाद/गांधीपार्क/यातायात पुलिस)
- रामघाट रोड पर अतरौली से समस्त प्रकार के भारी वाहन शहर/क्वार्सी चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये अतरौली से कासगंज की ओर डायवर्ट। (निगरानी- इंस्पेक्टर अतरौली/हरदुआगंज/महुआखेड़ा/क्वार्सी/यातायात पुलिस)
- बुलंदशहर/डिबाई की ओर से शहर/सारसौल चौराहा/क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित। ये वाहन सुमेरा झाल जवां से बरौली गभाना की ओर डायवर्ट। (निगरानी- इंस्पेक्टर जवां/क्वार्सी/यातायात पुलिस)
-सारसौल चौराहे से नादा पुल/खेरेश्वर की तरफ समस्त प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। यह ट्रैफिक भांकरी से नए बाईपास की ओर चलेगा। खैर-टप्पल जाने वाले भुखरावली रघुनाथ फार्म के बगल से जाएंगे। (कार्रवाई- इंस्पेक्टर लोधा/बन्नादेवी /रोरावर/खैर/टप्पल/यातायात पुलिस)





निजी व रोडवेज बसों के लिए होंगे ये प्रतिबंध
- कल सुबह 8 बजे से शहर में रोडवेज बसों का प्रवेश प्रतिबंधित। ये सभी रोडवेज की बसें बाईपास होकर गुजरेंगी।
- अतरौली को आने जाने वाली प्राईवेट बसों का संचालन तालानगरी संत फिदेलिस स्कूल के सामने मैदान से।
- कासिमपुर, संभल, पहासू की तरफ जाने वाली निजी बसों का संचालन अनूपशहर रोड एफएम टावर तिराहा पेट्रोल पंप के पास से।
- खैर की तरफ जाने वाली निजी बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा लोधा से।
- अकराबाद की तरफ जाने वाली निजी बसों का संचालन धनीपुर मंडी से।
- इगलास सासनी की तरफ जाने वाली निजी बसों का संचालन क्रमश: मथुरा रोड गंदा नाला व वन चेतना तिराहा से।



नो-ट्रैफिक जोन
1- सारसोल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक
2- एटा चुंगी से अचलताल की तरफ
3- क्वार्सी चौराहा से दुबे पड़ाव की तरफ
4- दुबे पड़ाव से मदारगेट, हाथरस अड्डा, सासनीगेट की तरफ
5- दुबे पड़ाव से कंपनीबाग, रसलगंगज, मसूदाबाद, सारसौज चौराहे की तरफ



-महाशिवरात्रि पर 28 फरवरी की सुबह 8 बजे से एक मार्च शाम यह डायवर्जन लागू रहेगा, जिसमें रामघाट रोड, आगरा व मथुरा रोड पर सभी प्रकार के भारी व अन्य वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। जरूरत पर बदलाव भी किया जा सकेगा। लोगों से अपील है कि इसको ध्यान में रखते हुए ही सफर पर निकलें। 
- मुकेश कुमार उत्तम, एसपी यातायात
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed