{"_id":"5866c7d14f1c1b7b25eeb0b0","slug":"kanpakpati-passenger-suffering-in-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकपाती ठंड में मुसाफिर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपकपाती ठंड में मुसाफिर बेहाल
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 31 Dec 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kanpakpati passenger suffering in the cold
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को मायके जाना है तो किसी को ससुराल, लेकिन प्रभु की रेल ठीक समय पर स्टेशन नहीं पहुंच रही। जिससे महिलाओं, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बच्चों तथा वृद्धों की हालत तो और दयनीय है। कड़कड़ाती ठंड में स्टेशन पर ट्रेन का घंटों इंतजार करने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।
कुछ इस प्रकार रहा विभाग की टीमों का हाल...
रूट डायवर्ट ः12553 अप वैशाली एक्सप्रेस बाया मुरादाबाद से, 12225 अप कैफियात एक्सप्रेस बाया मुरादाबाद से रद्द ः 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस,122405 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस, 12312 डाउन कालका एक्सप्रेस, 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस, 12427 अप रीवा एक्सप्रेस,
दिल्ली की ओर लेट अप ट्रेनें ः 18101 अप टाटा मूरी एक्सप्रेस 14 घंटे, 14163 अप संगम एक्सप्रेस 5 घंटे, 12815 अप नीलांचल एक्सप्रेस 18 घंट, 12487 अप जोगबनी एक्सप्रेस 17 घंटे, 12397 अप महाबोधि एक्सप्रेस 5 घंटे, 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस 15 घंटे,
विज्ञापन
कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें ः 12876 डाउन नीलांचल एक्सप्रेस 6 घंटे, 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस 11 घंटे, 12312 डाउन कालका एक्सप्रेस 7 घंटे लेट रहीं।
रेलवे ट्रैक चालू, ट्रेनें लेट
रूरा के पास हुए रेल हादसे के बाद शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेनें आने जाने लगी हैं, लेकिन ट्रेेनों के घंटों की देरी से चलने के कारण मुसाफिर खासे परेशान हैं। गौर हो कि बुधवार को रूरा के पास अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण सुबह छह बजे से ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। कानपुर और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद लखनऊ, आगरा और झांसी के रास्ते से चलाया गया। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इस दौरान तकरीबन 40 हजार मुसाफिरों का सफर रद्द हुआ।