फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Junior TT health deteriorated in Lichchhavi Express

Aligarh: लिच्छवी एक्सप्रेस में जूनियर टीटी की तबीयत बिगड़ी, रेलवे कर्मियों ने जताई नाराजगी, अफसरों से शिकायत

Sun, 15 Jun 2025 02:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:25 AM IST
सार

आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली निकलते ही ड्यूटी पर तैनात जूनियर टीटी संतलाल पाल की अचानक तबीयत खराब हो गई । उन्हें ठंड लगने के साथ ही घबराहट, बेचैनी आदि की समस्या पैदा होने लगी ।

विज्ञापन
Junior TT health deteriorated in Lichchhavi Express
टीटी प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आनंद विहार से सीमामढ़ी जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में 14 जून को एक जूनियर टीटी की तबीयत बिगड़ गई । रेल स्टाफ द्वारा टूंडला कंट्रोलर को सूचना देने और डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग के बाद भी अलीगढ़ स्टेशन पर कोई डॉक्टर नहीं मिला । बल्कि डॉक्टर ने खुद स्टेशन पर आने की बजाए अपने अधीनस्थ एक कर्मचारी को दवा लेकर भेज दिया । इस पर स्टाफ ने कडी नाराजगी जताते हुए इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है ।

विज्ञापन


गाडी संख्या 14006 आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली निकलते ही ड्यूटी पर तैनात जूनियर टीटी संतलाल पाल की अचानक तबीयत खराब हो गई । उन्हें ठंड लगने के साथ ही घबराहट, बेचैनी आदि की समस्या पैदा होने लगी । इस पर स्टाफ में मौजूद सीनियर टीटी सुनीता देवी ने इस बारे में टूंडला कंट्रोलर को सूचना दी। उन्होंने अलीगढ़ स्टेशन पर डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने कंट्रोलर को बताया कि कभी भी डॉक्टर कॉल पर अलीगढ़ स्टेशन पर डॉक्टर नहीं आते हैं, बल्कि किसी भी अटेंडडेंट को सिर्फ खानापूर्ति करने भेज देते हैं। पूर्व में खुद उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। इसके बाद भी जब ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची तो डॉक्टर नहीं पहुंचे और अपने अटेंडडेंट को दो गोली लेकर भेज दिया । जिस पर रेल स्टाफ ने बीमार जूनियर टीटी संतलाल पाल को भेजी गई दवा देने से रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ का आरोप था कि बिना मरीज को देखे ही अंदाजे से कैसे दवा दी जा सकती है। वह भी तब जब बीमार डायबिटीज का पीडित है। इससे उसे नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके बाद बीमार संतलाल पाल को स्टाफ से जुड़े लोग एक निजी अस्पताल में उपचार को ले गए। इस संबंध में रेल स्टाफ ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।

डॉक्टर कॉल के बाद भी बीमार यात्रियों व स्टाफ को उपचार न मिलने का मामला संज्ञान मे आया है। इसकी पूरी गहनता से जांच कराई जाएगी। भविष्य में किसी भी बीमार यात्री या स्टाफ को समय से चिकित्सकीय सुविधा मिले यह सुनिश्चित कराया जाएगा । लापरवाही पर विभागीय स्तर से कार्रवाई तय की जाएगी।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed