फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Junior doctors will be on strike today

आज भी हड़ताल पर रहेंगे जूनियर डॉक्टर

Tue, 07 Aug 2018 02:23 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 07 Aug 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
 Junior doctors will be on strike today
आज भी हड़ताल पर रहेंगे जूनियर डॉक्टर - फोटो : Rupesh
नाटकीय घटनाक्रम में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल को 36 घंटे में तब्दील कर खलबली मचा दी है। इससे आज भी जेएन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका है। 
विज्ञापन


सोमवार रात्रि में रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार सुबह 8 से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक की हड़ताल को बढ़ाकर पूरे दिन के लिए कर दिया है। आरडीए के अचानक लिए गए इस फैसले से एएमयू एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी ने इसके लिए जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 16 दिन से धरना एवं छह दिन के क्रमिक भूख हड़ताल एवं बार-बार आगाह करने के बावजूद एएमयू प्रशासन की ओर से कोई बात करने तक नहीं आया। काम बंद कर एक दिन के हड़ताल के दौरान भी एएमयू के अधिकारी बातचीत करने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीए ने इसकी निंदा करते हुए हड़ताल की अवधि मंगलवार रात्रि 8 बजे तक कर दिया है। रात्रि में जीबीएम कर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। डॉ. अब्दुल्लाह ने बताया कि वे लोग मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी देंगे। उन्होंने कहा कि यदि मरीज धरना स्थल पर आएंगे तो वहीं मरीज को देखेंगे। जीबीएम में उपाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. मेहताब आलम, डॉ. हमजा, मशकूर अहमद उस्मानी, डॉ. फराज हनफी, डॉ. शुएब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed