फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Junior doctors strike ends on fifth day in JN Medical College

Good News: पांचवें दिन जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, नियमानुसार मांगें मानीं, इमरजेंसी सेवाएं बहाल

Mon, 21 Aug 2023 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:25 PM IST
सार

पुलिस ने मारपीट के मामले में बीएएलएलबी के छात्र आजाद और एमबीए के छात्र सलीम चिंगारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को रेजीडेंट डॉक्टरों की सामान्य सभा की बैठक में मारपीट करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी और मांगें पूरी होने पर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।

विज्ञापन
Junior doctors strike ends on fifth day in JN Medical College
आपातकालीन वार्ड में काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के जूनियर डॉक्टरों ने पांचवें दिन हड़ताल खत्म कर दी। सोमवार रात 10.30 बजे जूनियर डॉक्टर अपने काम पर लौट आए। हड़ताल खत्म होने से आपातकालीन सेवाएं बहाल हो गई हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों ने बड़ी राहत महसूस की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट के मामले में बीएएलएलबी के छात्र आजाद और एमबीए के छात्र सलीम चिंगारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को रेजीडेंट डॉक्टरों की सामान्य सभा की बैठक में मारपीट करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी और मांगें पूरी होने पर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। रेजीडेंट डॉक्टर आसिम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार रात 10:30 बजे से जूनियर डॉक्टर आपातकालीन सेवा में लौट आए हैं। प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों ने जो मांगें रखी थीं, उन्हें नियमानुसार मान लिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन


गौर हो कि बुधवार रात आपातकालीन सेवा में मरीज के साथ आए तीमारदार मरीज को जल्द देखने पर अड़ गए। इससे तीमारदारों और जूनियर डॉक्टर में नोकझोंक हो गई। तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर कार्तिक को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी इरफान ने थाना सिविल लाइंस में मरीज जुनैद समेत 8-10 तीमारदारों के खिलाफ मुकदमा कराया था। विवि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर रही है। उधर, तिब्बिया कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने कुलपति को पत्र भेजकर हड़ताल के दौरान उनकी सेवाएं लेने के लिए अनुरोध किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed