फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Junior doctors announced to end the strike, patients from today will see

जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल खत्म करने का एलान, आज से देखेंगे मरीज

Sat, 22 Jun 2019 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Junior doctors announced to end the strike, patients from today will see
सातवें वेतनमान की मांग कर रहे जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। रविवार सुबह 8 बजे से जूनियर डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। यह निर्णय शनिवार को रेजीडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद की बैठक में लिया गया। जूनियर डॉक्टर 17 जून से हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे रेजीडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के पदाधिकारियों से हड़ताल खत्म करने के लिए बैठक में उनसे मिलने एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद पहुंचे।
विज्ञापन

आरडीए के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि सातवां वेतनमान सहित अन्य मांगें 22 जुलाई तक नहीं मानी गई तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ मिलकर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी, उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हमजा, सचिव डॉ. शादमा शाहीन आदि मौजूद रहे।
आरडीए नेताओं ने डीएम को लिखा खत
आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला आजमी एवं उपाध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने जिलाधिकारी को खत लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। आरडीए नेताओं का कहना है कि जेएन मेडिकल कॉलेज में 350 कंसलटेंट, 80 सीनियर रेजीडेंट्स, 150 इंटर्न और करीब 750 पैरा मेडिकल स्टाफ है। ऐसी स्थिति में यदि मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है तो अधिकारियों से सवाल पूछा जाना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। आरडीए नेताओं का कहना है कि वरिष्ठ चिकित्सक इमरजेंसी में मरीजों को देखें तो कोई प्रभावित नहीं होगा। आरडीए नेताओं का कहना है कि वे लोग कई साल से सातवें वेतनमान की मांग कर रहे हैं। 109 दिन धरना दे चुके हैं और दो दिन की हड़ताल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed