फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JP leader's nephew died in road accident

अलीगढ़ : भाजपा नेता के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 17 Mar 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
JP leader's nephew died in road accident
महानगर के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के हाईवे अलीनगर कट पर बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में हाथरस के भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो गई। युवक अपने छह साथियों के साथ बाइक से अलीगढ़ आ रहा था। हादसा कैसे हुआ? इस बारे में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के विभव नगर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार विमल एलआईसी के विकास अधिकारी पद पर तैनात हैं। 22 वर्षीय बेटा सौरभ उर्फ सौरू आगरा में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब नौ बजे सौरभ के छह दोस्त अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार होकर अलीगढ़ आ रहे थे। जैसे ही बाइक हाईवे अलीनगर कट पर पहुंची तभी किसी वाहन ने सौरभ की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर बाइक पर सवार दूसरे साथी सौरभ कुमार को भी चोट आई है। जिसका उपचार चल रहा है। मृतक सौरभ कि चाचा रामवीर सिंह भैया भाजपा नेता हैं। हादसे की खबर पर परिजन देर रात अलीगढ़ पहुंच गए हैं। इलाका पुलिस के अनुसार रात में ही सौरभ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ ? इस बारे में सौरभ के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल पर बदरपुर डालने को लेकर विवाद
महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एकता नगर में बुधवार को होलिका दहन स्थल पर बदरपुर आदि सामान डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद को लेकर पहुंची पुलिस ने निर्माणाधीन अस्पताल की निर्माण सामग्री को हटवाने के साथ मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता नगर में एक निजी अस्पताल का निर्माण कार्य हो रहा है। इन दिनों अस्पताल में लेंटर डाले जाने का काम हो रहा है। गली में ही बदरपुर आदि निर्माण सामग्री रखी हुई है। पास में ही होलिका दहन स्थल भी है। यहां निर्माण सामग्री बदरपुर आदि सामान रखा होने से होलिका दहन स्थल बाधित हो गया। बुधवार को इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि होलिका दहन स्थल पर रखी निर्माण सामग्री और अन्य सामान तत्काल हटाया जाए। विवाद गहराने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रात में ही होलिका दहन स्थल पर रखी निर्माण सामग्री को हटवा दिया। क्वार्सी की प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि होलिका दहन स्थल पर रखे सामान को हटवा दिया गया है । निजी अस्पताल संचालक को होली के बाद लेंटर डलवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed