फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JN Medical College

अलीगढ़ः जेएन मेडिकल कॉलेज को मिले दो नए ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 21 Sep 2021 06:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
JN Medical College
जेएन मेडिकल कॉलेज में दो नए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते कुलपति। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को पीएम केयर्स फंड द्वारा वित्तपोषित दो नए ऑक्सीजन प्लांट मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दोनों ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट है।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलपति ने कहा कि देशभर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि कोविड वैक्सीन टीकाकरण की अधिकतम संख्या का रिकॉर्ड बनाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाना है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्रों का राष्ट्र को समर्पण करना एएमयू द्वारा महामारी पर अंकुश लगाने के क्रम में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगने से कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षात्मक उपायों की योजना बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मेडिकल ऑक्सीजन एक अति महत्वपूर्ण वस्तु है। इसकी उपलब्धता से ऑक्सीजन युक्त बेड की क्षमता बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि अगर तीसरी लहर आती है तो इससे अच्छी तरीके से निपटा जा सकेगा। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर हारिस खान ने कहा कि इन ऑक्सीजन प्लांट के चालू होने से हमारी तैयारी और मजबूत हुई है। इस अवसर पर ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉक्टर उवैध सिद्दीकी सहित शिक्षक और स्टाफ के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed