फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jinnah Prem will not be able to save SP: Keshav Maurya

अलीगढ़ : सपा को जिन्ना प्रेम भी नहीं बचा पाएगा : केशव मौर्य

Fri, 26 Nov 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jinnah Prem will not be able to save SP: Keshav Maurya
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा, कांग्रेस, बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार जिन्ना को याद करने वालों को अब जिन्ना भी नहीं बचा सकते। देश की जनता द्वारा भाजपा को दिए गए अपार समर्थन से कश्मीर से धारा 370 हटना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का बनना संभव हो सका है। अगर भाजपा की सरकार न होती तो क्या यह संभव हो पाता? इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग पर तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं, जिससे विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है और बौखलाहट में है। यही वजह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार आएगी, इसका मैं अलीगढ़ की धरती से एलान करता हूं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सर्किट हाउस में अलीगढ़-कासगंज की 269 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने आए थे। स्वागत समारोह में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के नाम पर रामघाट कल्याण मार्ग की घोषणा की। कहा, चूंकि यह मार्ग पहले से राम के नाम पर था, इसलिए इसमें अब कल्याण सिंह का नाम जोड़ा गया है। खुद बाबूजी रामभक्त थे। इसलिए इसे अब रामघाट कल्याण मार्ग नाम दिया गया है। इस फोरलेन मार्ग का 400 करोड़ का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। जल्द इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। विकास कार्य गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से अलीगढ़ में 970 करोड़ रुपये से 1168 काम कराए गए हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार का परिणाम सभी देख रहे हैं। सपा बसपा की सरकारों का लक्ष्य चंद जिलों का विकास था। मगर, अब सभी 75 जिलों में एक साथ विकास हो रहा है।
विज्ञापन

निहत्थे राम भक्तों पर सपा सरकार ने चलवाई थी गोली
उन्होंने कहा कि न्यायालय ने राम मंदिर के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया। वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो क्या राम मंदिर निर्माण संभव होता। सपा सरकार में निहत्थे राम भक्तों पर गोली चलवाई गई थी। अगर जनता ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा को अपार समर्थन देकर सरकार न बनवाई होती तो आज न तो कश्मीर से धारा 370 हटती और न राम मंदिर निर्माण संभव था। केंद्र में नरेंद्र मोदी ओर प्रदेश में योगी सरकार न होती तो अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर की सौगात नहीं मिलती। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना होना संभव नहीं था। आगामी समय में अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में मिसाइल व युद्ध उपकरण बनेंगे, जो देश की रक्षा का कार्य करेंगे। मैं पाकिस्तान और इमरान खान को चेतावनी देता हूं कि वह अपनी आतंकवाद की फैक्टरी को बंद कर लें। वरना अलीगढ़ में बनने वाली मिसाइल इस्लामाबाद को तबाह कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश अली जिन्ना अब तुम्हें जिन्ना भी नहीं बचा सकते
उप मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 2014 से पहले इन दलों का कोई नेता अयोध्या नहीं गया। प्रयागराज के कुंभ में नहीं गए। ये लोग तो सिर्फ रोजा इफ्तार करने जाते थे और ये लोग तुष्टिकरण की नीति को अपनाते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन जो है, वह खुद ही बाहर आ गया है। अखिलेश यादव ने देश का विभाजन कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना देश को एकरूपता में पिरोने वाले महानायक, भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल से कर दी है। मैं कहता हूं, अखिलेश अली जिन्ना अब तुम्हें तुम्हारा जिन्ना भी नहीं बचा सकता है। देश और प्रदेश की जनता का भाजपा को अपार समर्थन है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की 300 से अधिक सीटें आएंगी और भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। सपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य विपक्षी दल, जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं। ये लोग भी भारत माता की जय बोलने को मजबूर होंगे। 2017 में जनता ने साइकिल को पंचर करने के साथ ही साइकिल के कई टुकड़े कर दिए। 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में सबसे बड़ा गठबंधन हुआ। सपा बसपा और रालोद एक हुए। इनके सपने मुंगेरीलाल जैसे साबित हुए। आज कहा जाता है कि सपा बदल गई है, क्या सपा के गुंडे बदल सकते हैं।
मुद्दा विहीन विपक्ष में बौखलाहट
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कार्य किया है। किसान, गरीब, मजदूरों की खुशहाली के लिए सरकार तत्पर रही है। चाहे वह प्रधानमंत्री किसान निधि योजना हो या अन्य विकास योजनाएं हों। कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग अपनी दुकान चला रहे थे। तीनों कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन और विरोध होने पर प्रधानमंत्री ने साहसिक कदम उठाते हुए तीन कानूनों वापस लेने की घोषणा की। प्रधानमंत्री के साहसिक निर्णय ने विरोधियों की दुकानें बंद कर दी हैं। इससे विरोधियों में बौखलाहट है और वह मुद्दाविहीन हो गए हैं। किसानों ने तहे दिल से खुशी का इजहार किया है। आज सपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य दल कितने भी गठबंधन करें, लेकिन वह भाजपा से पार नहीं पा सकते हैं।

इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सतीश गौतम, राजवीर सिंह दिलेर, विधायक ठा. दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान, एमएलसी ठा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed