फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JE and AE of Jal Nigam reprimanded, instructions for action

अलीगढ़ः जल निगम के जेई एवं एई को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 10 Dec 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
JE and AE of Jal Nigam reprimanded, instructions for action
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने भुजपुरा (वार्ड 37) क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। वहां की हालत देखकर बहुत नाराज हुए। जल निगम के जेई एवं एई को फटकार लगाई। कब्रिस्तान में कराए गए कार्यों की जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी बृहस्पतिवार को भुजपुरा, नगला आशिक अली, तुर्कमान गेट और सासनी गेट क्षेत्र का पार्षद अनीस मियां व हाफिज अब्बासी के साथ निरीक्षण किया। पेयजल, रिबोर, नलकूप, लाइट, सफाई व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर सही स्थिति का पता लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सीमेंट वाली गली में सड़क सही नहीं करने पर जल निगम के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को फटकार लगाई और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। नई पाइप लाइन के अंत में पानी का प्रेसर जांच करने के निर्देश महाप्रबंधक जल को दिए। सभी पेय जल प्रभारी को क्षेत्र के हैंडपंपों को चेक कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। नगर निगम द्वारा बनवाए गए सड़कों को तोड़ने पर धनराशि की भरपाई जल निगम से करने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग पर जल निगम द्वारा बनाई गई सड़क की रिटेनिंग वाल व लॉकिंग नहीं की गई है। सहायक अभियंता नगर निगम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। जीएम जल से कहा कि वार्ड में हो रही लीकेज को चिह्नित कर सही कराएं। कब्रिस्तान में कराए गए कार्यों की मुख्य अभियंता से जांच कराने के निर्देश दिए। टॉवर वाली गली में लीकेज के लिए टॉवर कंपनी पर जुर्माना करने, पोखर की जमीन का सत्यापन करने एवं सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद
वार्ड 37 के पार्षद अनीस मियां ने कहा कि नगर आयुक्त गौरांग राठी क्षेत्र में आकर स्थिति को देख गए हैं। जल निगम के इंजीनियर को फटकार लगाई है। समस्याओं का समाधान होने की उमीद है। हम तो काफी निराश हो गए थे। जरूरी कार्य नहीं होने से जनता की नाराजगी झेलता आ रहा हूं। इसी वजह से गली-मोहल्लों में जाना तक छोड़ दिया था। समस्याओं का समाधान होने पर जनता को बहुत राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बरसात के समय भुजपुरा क्षेत्र में जलभराव के कारण कई मकान गिरे थे। कब्रिस्तान में जलभराव से किसी की मृत्यु होने पर लोगों को दूसरे मोहल्ले के कब्रिस्तान में जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed