फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JD Noida team wins kabaddi tournament.

Aligarh News: जेडी नोएडा की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Tue, 25 Aug 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
JD Noida team wins kabaddi tournament.
कबड्डी में विजेता टीम को पुरस्कृत करते कमेटी के सदस्य। स्रोत : आयोजक  - फोटो : samvad
कस्बे में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का सोमवार शाम करीब चार बजे समापन हो गया। रविवार से शुरू हुए दो दिवसीय टूर्नामेंट में करीब 40 टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इसमें जेडी नोएडा की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जेडी नोएडा टीम के बॉबी कसाना को प्रदान किया गया, जिसमें उन्हें बाइक दी गई। द्वितीय पुरस्कार के रूप में मजूपुर के बॉबी को 31 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार सतेंद्र राना को 7,100 रुपये प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण मंगला बाबा ने किया। आयोजकों के अनुसार कस्बे में इस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन करीब 15वीं बार किया गया है। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर मनोज सिंह, डॉ. योगेश सिंह, ओमपाल सिंह, करन चौधरी, जीतू, कन्हैया, राजकुमार सिंह, भुल्लू शर्मा, पवन फौजी, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed