फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jayant will seek blessings from 36 fraternity from the path of blessings

अलीगढ़ः आशीर्वाद पथ से जयंत 36 बिरादरी से लेंगे आशीर्वाद

Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jayant will seek blessings from 36 fraternity from the path of blessings
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 36 बिरादरी का आशीर्वाद लेने सात अक्तूबर को जिले में आ रहे हैं। वह आशीर्वाद पथ के जरिये विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव हापुड़ के नूरपुर की मढ़ैया से आशीर्वाद पथ की शुरुआत करने के बाद जयंत चौधरी सात अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे गौमत चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कालीचरण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रागिनी गायक नरदेव सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। उधर, पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने युवा रालो के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। खैर के गांव ऊंटवारा नगला पदम, चंदौस, पिसावा, भीम नगर, कसेरू में जनसंपर्क किया। हैलीपैड का मुआयना के दौरान जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह, युवा राष्ट्रीय लोकदल ब्रज प्रांत के अध्यक्ष नीरज शर्मा, अब्दुल्ला शेरवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी राम बहादुर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष धीरज चौधरी, केसी आजाद, वीरपाल सिंह दिवाकर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed